“टिप्पणी: इस पेज पर नीचे भाषा बदलने का बटन मौजूद है। उस पर क्लिक करके आप इस आर्टिकल को अपनी पसंद की भाषा (10 भाषाओं) में पढ़ सकते हैं। |
Tip: The Language Switcher button is available at the bottom of this page. Click on it to read this article in your preferred language (10 languages).”
पिछला भाग पढ़ें: इस्लाम धर्म का उदय और भारत पर मुस्लिम आक्रमण | इतिहास नोट्स TGT PGT NET UPSC के लिए|
इतिहास केवल तारीख़ों और लड़ाइयों की सूची नहीं है, बल्कि यह हमारी सभ्यता की यात्रा और विरासत को समझने का माध्यम है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए ज़रूरी है कि वे भारत पर हुए मुस्लिम आक्रमणों को सिर्फ़ घटनाओं की तरह न देखें, बल्कि उनके प्रभावों को भी समझें। इन आक्रमणों ने भारत की राजनीति, समाज और संस्कृति – तीनों को गहराई से बदला। इस भाग–2 में हम विशेष रूप से इस्लाम का उदय, अरबों का आक्रमण ,महमूद गजनवी के आक्रमणों, उसके अभियानों, सोमनाथ मंदिर और उसके दरबार के विद्वानों से जुड़े ऐसे महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) व्याख्या सहित साझा कर रहे हैं, जो NET, TGT, PGT, SSC और UPSC जैसी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं। सही दृष्टिकोण और अभ्यास से तैयारी को आसान बनाया जा सकता है और आत्मविश्वास के साथ सफलता की ओर बढ़ा जा सकता है।

भारत पर मुस्लिम आक्रमण (भाग–2) संक्षिप्त सारांश
भारत के मध्यकाल में हुए मुस्लिम आक्रमण केवल सत्ता परिवर्तन तक सीमित नहीं थे। इनसे राजनीति, समाज और संस्कृति – तीनों पर गहरा असर पड़ा।
इस्लाम का उदय और भारत तक पहुँचना
570 ईस्वी में मक्का नगर में पैगंबर मुहम्मद का जन्म हुआ। उनके समय से ही इस्लाम का प्रसार शुरू हो गया और थोड़े ही समय में यह धर्म अरब से निकलकर एशिया के अलग-अलग हिस्सों तक फैल गया। अरब यात्रियों ने जब भारतीय उपमहाद्वीप का जिक्र किया, तब उन्होंने यहाँ के लोगों को “हिन्दू” कहकर संबोधित किया।
पहला मुस्लिम आक्रमण : 711 ईस्वी
711 ईस्वी में उमय्यद सेनापति मुहम्मद बिन क़ासिम ने सिन्ध पर चढ़ाई की और विजय प्राप्त की। यही भारत में मुस्लिम सत्ता की पहली ठोस शुरुआत मानी जाती है। बिन क़ासिम की सेना में केवल विदेशी ही नहीं, बल्कि स्थानीय सैनिक भी शामिल थे।
गजनी वंश और महमूद गजनवी
गजनी साम्राज्य की नींव सुबुक्तगीन ने डाली थी। उसके बाद महमूद गजनवी ने इसे और मज़बूत बनाया। गजनवी ने भारत पर करीब सत्रह बार आक्रमण किए। उसका सामना कई भारतीय शासकों से हुआ – जिनमें चंदेल राजाओं धंगदेव, विद्याधर, जयशक्ति और आनंदपाल के नाम प्रमुख हैं।आनंदपाल को 1009 ई. के युद्ध में महमूद गजनवी ने पराजित किया था।
गजनवी के सिक्कों पर देवी लक्ष्मी का चित्र भी अंकित किया गया था। उसके दरबार में कवि फिरदौसी और इतिहासकार उत्बी जैसे विद्वान मौजूद थे।
अलबरूनी का आगमन
गजनी दरबार से जुड़ा एक बड़ा नाम है – अलबरूनी। वह भारत आए और यहाँ की संस्कृति को समझने के लिए संस्कृत सीखी। उन्होंने गणित, खगोल और दर्शन का गहराई से अध्ययन किया। उनकी किताबें किताब-उल-हिन्द और तहकीक-ए-हिन्द उस दौर के भारतीय समाज और ज्ञान परंपरा का असली चित्र पेश करती हैं।
गोरी और तुर्क सत्ता की स्थापना
1192 ईस्वी का तराइन का दूसरा युद्ध भारतीय इतिहास में निर्णायक साबित हुआ। इसमें मुहम्मद गोरी ने पृथ्वीराज चौहान को हराया और उत्तरी भारत में तुर्क सत्ता की नींव पड़ी। इसके बाद बख्तियार खिलजी ने बिहार और बंगाल पर कब्ज़ा किया और नालंदा विश्वविद्यालय को नष्ट कर दिया। इसी दौर में कुतुबुद्दीन ऐबक को पहली “इक्ता” मिली, जो बाद में दिल्ली सल्तनत की आधारशिला बनी।
राजनीतिक बदलाव और युद्ध
इस काल में कई बड़े युद्ध हुए – चंदावर का युद्ध, तराइन के प्रथम और द्वितीय युद्ध सबसे अहम रहे। इन संघर्षों में जयपाल, पृथ्वीराज चौहान और जयचंद जैसे शासकों के नाम दर्ज हैं। बार-बार की हार और आपसी मनमुटाव ने हिन्दू राज्यों को कमजोर किया। पंजाब के राजा जयपाल महमूद गजनवी से हारकर अपमानित हुए और अंततः आत्महत्या कर ली। गजनवी वंश का अंतिम शासक मसूद लाहौर में राज करता था। अनंगपाल और जयपाल ने कभी-कभार राजाओं का संघ बनाने की कोशिश की, लेकिन सफलता स्थायी नहीं रही। मुहम्मद गोरी की हत्या खोखर जनजाति के लोगों ने की थी।
ऐतिहासिक ग्रंथ और प्रमाण
इस समय कई महत्वपूर्ण ग्रंथ भी लिखे गए –
- चचनामा (सिन्ध का इतिहास),
- फतहनामा (गोरी के अभियानों से जुड़ा),
- ताज-उल-मासिर (मुस्लिम सत्ता के प्रारंभिक दौर का विवरण)।
इसके अलावा, 8वीं शताब्दी में सिंधु तट पर मंसूरा नगर की स्थापना की गई थी।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर देखा जाए तो मुस्लिम आक्रमण केवल युद्ध और लूटपाट तक सीमित नहीं थे। उन्होंने भारत की राजनीति को नया रूप दिया, समाज और संस्कृति पर स्थायी असर छोड़ा और आने वाले समय के लिए नई परिस्थितियाँ गढ़ीं। यही कारण है कि यह विषय प्रतियोगी परीक्षाओं (NET, TGT, PGT, UPSC, SSC) की तैयारी में बेहद अहम है।
महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (भाग–2): इस्लाम का उदय, अरबों का आक्रमण और महमूद गजनवी (प्रश्न 1 से 35)
1* पैगम्बर हजत मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था—
(a) 670 ई0 में (b) 642 ई0 में (c) 622 ई0 में (d) 570 ई0 में
स्पष्टीकरण: इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब का जन्म मक्का में 570 ईस्वी में हुआ था। (नोट: 622 ईस्वी में उनका मक्का से मदीना प्रवास ‘हिजरत’ कहलाता है, जिससे इस्लामिक हिजरी संवत की शुरुआत होती है)।
2* मक्का कहाँ स्थित है?
(a) सऊदी अरब (b) सीरिया (c) इराक (d) ईरान
स्पष्टीकरण: इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र स्थल मक्का वर्तमान समय में सऊदी अरब देश में स्थित है।
3* हिन्द (भारत) की जनता के सन्दर्भ में ‘हिन्दू‘ शब्द का प्रथम बार प्रयोग किया था—
(a) चीनियों ने (b) रोमवासियों ने (c) यूनानियों ने (d) अरबो ने
स्पष्टीकरण: भारत की ‘सिंधु’ नदी क्षेत्र के निवासियों को अरबी लोगो ने ‘हिन्दू’ नाम दिया क्योकि वे सिंधु नदी को ‘हिंदू’ नदी कहते थे ।
4*भारत पर पहला मुस्लिम आक्रमण किस वर्ष हुआ?
(a) 711 ई0 (b) 1013 ई0 (c) 647 ई0 (d) 636 ई0
स्पष्टीकरण: भारतीय इतिहास में पहला असफल मुस्लिम आक्रमण 636 ईस्वी में बॉम्बे के पास थाने पर किया गया था, जबकि 712 ईस्वी में किये गए आक्रमण को व्यवस्थित और सफल माना जाता है।
5* मुहम्मद बिन कासिम द्वारा सिन्ध की विजय कब की गयीं?
(a) 719 ई0 (b) 713 ई0 (c) 712 ई0 (d) 716 ई0
स्पष्टीकरण: 712 ईस्वी में रावर के युद्ध में सिंध के राजा दाहिर को अरब सेनापति मुहम्मद बिन कासिम ने पराजित करके सिंध पर विजय प्राप्त की थी ।
6*गजनी राजवंश के संस्थापक कौन था?
(a) सुबुक्तगीन (b) महमूद गजनवी (c) इस्माइल (d) अलप्तगीन
स्पष्टीकरण: 10वीं शताब्दी में तुर्क सरदार अलप्तगीन ने अफगानिस्तान के गजनी में स्वतंत्र गजनी राजवंश (या यामिनी वंश) की नींव रखी थी।
7* मुहम्मद बिन कासिम कौन था?
(a) अरब (b) मंगोल (c) तुर्क (d) तुर्क-अफगान
स्पष्टीकरण: इराक के गवर्नर अल-हज्जाज ने एक अरबी सेनापति मुहम्मद बिन कासिम को भारत भेजा था।
8* निम्न में से कौन चंदेल शासक महमूद गजनवी से पराजित नही हुआ?
(a) धंगदेव (b) विद्याधर (c) जयशक्ति (d) आंनदपाल
स्पष्टीकरण: विद्याधर एक अकेले भारतीय चंदेल राजा थे जिन्होंने कभी भी महमूद गजनवी के सामने कभी घुटने नहीं टेके और महमूद गजनवी को संधि करने के लिए विवश कर दिया था। (आनंदपाल हिन्दूशाही राजा थे)।
9* पुराणों का अध्ययन करने वाला प्रथम मुसलमान था-
(a) अलबरूनी (b) अबुल फजल (c) अब्दुल कादिर बदायूँनी (d) दाराशिकोह
स्पष्टीकरण: अलबरूनी पहला ऐसा मुस्लिम विद्वान था जिसने भारतीय दर्शन, संस्कृति और पुराणों का गहन अध्ययन किया था। ये महमूद गजनवी के साथ भारत आये थे।
10* निम्नलिखित कथनों में से कौन अलबरूनी के संबंध में सही नहीहै?
(a) वह एक धर्म निरपेक्ष लेखक था। (b) उसका ग्रंथ उस समय के जीवंत भारत से प्रभावित था। (c) वह संस्कृत का विद्वान था। (d) वह त्रिकोणमिति का विशेषज्ञ था।
स्पष्टीकरण: अलबरूनी को पूरी तरह ‘धर्मनिरपेक्ष’ लेखक नहीं कहा जा सकता,क्योकि वह एक कट्टर इस्लामिक विद्वान और ज्योतिषी था। परन्तु उसने अपनी किताब ‘किताब-उल-हिन्द’ में काफी हद तक तटस्थ और तथ्यात्मक विवरण दिया है।
11* मध्य एशिया के किस शासक ने 1192 ई0 में उत्तर भारत को जीता?
(a)चंगेज खां (b) महमूद गजनवी (c) शिहाबुद्दीन मुहम्मद गोरी (d) जलालुद्दीन मंगवर्नी
स्पष्टीकरण: मुहम्मद गोरी ने तराइन के द्वितीय युद्ध (1192 ईस्वी) में पृथ्वीराज चौहान को हराकर उत्तर भारत में तुर्क सत्ता की मजबूत नींव रखी थी।
स्पष्टीकरण: चालुक्य शासक भीमदेव (भीम प्रथम) ने महमूद गजनवी द्वारा तोड़े गए सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया था।
12* किसने महमूद गजनवी के हमले के बाद सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण किया?
(a)मूलराज (b) जयसिंह सिद्धराज (c) भीमराज प्रथम (d) भीमदेव
13* भारत मे मुहम्मद गोरी ने किसको प्रथम इक्ता प्रदान किया था?
(a)नासिरुद्दीन कुबाचा( b) ताजुद्दीन यल्दौज (c) इल्तुतमिश (d)कुतबुद्दीन ऐबक
स्पष्टीकरण:कुतुबुद्दीन ऐबक गोरी का सबसे भरोसेमंद गुलाम और कमांडर था। भारत में गोरी ने अपना पहला इक्ता (क्षेत्र) ऐबक को दिया था।
14* वह युद्ध जिसमे भारत मे मुस्लिम शक्ति की स्थापना हुई?
(a)पानीपत का प्रथम युद्ध (b) तराइन का द्वितीय युद्ध (c) पानीपत का द्वितीय युद्ध (d) तराइन का द्वितीय युद्ध
स्पष्टीकरण:तराइन का दूसरे युद्ध (1192 ई.) को भारतीय इतिहास का टर्निंग पॉइंट था क्योकि इसी के बाद से भारत में मुस्लिम साम्राज्य की वास्तविक स्थापना का मार्ग खुला।
15* मुहम्मद गोरी के किस दास ने बंगाल और बिहार पर विजय प्राप्त की?
(a) नासिरूद्दीन कुबाचा (b) बख्तियार खिलजी (c) कुतुबुद्दीन ऐबक (d) ताजुद्दीन यल्दौज
स्पष्टीकरण: बंगाल और बिहार की विजय प्राप्त करते समय गोरी के तुर्क सेनापति इख्तियारुद्दीन मुहम्मद बिन बख्तियार खिलजी ने विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय और बौद्ध विहार को तहस-नहस किया था।
16* नालंदा बिहार को विध्वंश किसने किया था?
(a)कुतुबुद्दीन ऐबक (b) बख्तियार खिलजी (c) अलिमर्दान (d) इल्तुतमिश
Note- प्रश्न 15 का स्पष्टीकरण देखे।
17* मुस्लिम विजेताओ में किसने अपनी बहुजातीय सेना में हिन्दुओ को नियुक्त किया?
(a)मुहम्मद बिन कासिम (b) महमूद गजनवी (c) अलप्तगीन (d) मुहम्मद बिन साम
स्पष्टीकरण: यह एक बहुत ही खास तथ्य है—महमूद गजनवी ने अपनी सेना में भारतीय सैनिकों और सेनापतियों (जैसे तिलक) को भी उच्च पदों पर रखा था।
18* गजनवी शासको के सैन्य संगठन में किस जाति के लोग सम्मिलित नही थे?
(a) ग्रीक (b) भारतीय (c) अरब (d) ताजिक
स्पष्टीकरण: गजनवी की सेना में तुर्क, ताजिक, भारतीय और खरसानी सैनिक तो थे, लेकिन प्राचीन ‘ग्रीक’ (यूनानी) लोग उसमें शामिल नहीं थे।
19* महमूद गजनवी के साथ युद्ध मे अपमानजनक पराजय के पश्चात आत्महत्या करने वाला पंजाब का हिन्दू राजा कौन था?
(a)जयसिंह (b) जयपाल (c) आनंदपाल (d) दाहिर
स्पष्टीकरण: हिन्दूशाही राजा जयपाल गजनवी से कई बार हारने के बाद खुद को अपमानित महसूस करने लगा था और उसने चिता में जलकर आत्महत्या कर ली थी।
20* लाहौर में गजनवी वंश का अंतिम शासक था।
(a) मसूद (b) खुशरो मालिक (c) सुबुक्तगीन (d) अली किरमज
स्पष्टीकरण: लाहौर में गजनवी राजवंश का अंतिम शासक खुशरो मलिक (या खुशरो शाह) था, जिसे बाद में ग़ौर के शासकों ने समाप्त कर दिया।
21* महमूद गजनवी के विरुद्ध किस राजा ने हिन्दू राजाओ के संघ का निर्माण किया?
(a)जयपाल (b) आनंदपाल (c) अनंगपाल (d) जयपाल और अनंगपाल दोनो
स्पष्टीकरण: राजा जयपाल के पुत्र आनंदपाल ने गजनवी के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए कई उत्तर भारतीय राजाओं का एक संयुक्त संघ बनाया था।
22* महमूद गजनवी का भारत पर अंतिम आक्रमण कब हुआ?
(a)1024 ई0 (b) 1021-22 ई0 (c) 1025 ई0 (d) 1027 ई0
स्पष्टीकरण: गजनवी का आखिरी आक्रमण 1027 ईस्वी में सिंध और मुल्तान के उन जाटों के खिलाफ था जिन्होंने सोमनाथ से लौटते समय उसकी सेना को तंग किया था।
23*एक घटना…एक परिणाम रहित विजय‘ कथन किस आधुनिक इतिहासकार ने अरबो द्वारा सिन्ध विजय के संदर्भ में है—-
(a) लेनपून (b) मैक्समूलर (c) विसेन्ट स्मिथ (d) एलिफिस्टिन
स्पष्टीकरण: इतिहासकार स्टेनली लेनपूल ने अरबों की सिंध विजय को ‘एक ऐसी विजय बताया जिसके तात्कालिक राजनीतिक परिणाम बहुत बड़े नहीं निकले’।
24* किस शासक ने ऐसे सिक्के जारी करने का आदेश दिया जिन पर हिन्दू देवी की आकृति अंकित हो?
(a)बाबर (b) कुतुबुद्दीन ऐबक (c) महमूद गजनवी (d) मुहम्मद गोरी
स्पष्टीकरण: गजनवी ने अपने कुछ सिक्कों पर अरबी के साथ-साथ संस्कृत भाषा के लेख और कलमा के साथ देवी लक्ष्मी या बैलों जैसी आकृतियां भी छपवाई थीं ताकि स्थानीय जनता में लेन-देन आसान हो सके।
25* 731 ई0 में अरबो ने सिंधु नदी के तट पर एक नगर स्थापित किया, जिसका नाम था—
(a)मंसूरा (b) महफूजा (c) सेहवान (d) थट्टा
स्पष्टीकरण: अरबों ने सिंध क्षेत्र में प्रशासनिक नियंत्रण के लिए महफूजा और मंसूरा जैसे नए नगर बसाए थे।
26* मुहम्मद गोरी खुशरो शाह के विरूद्ध निम्नलिखित में से किसके साथ मिल गया?
(a)मुल्तान का शासक (b) जम्मू का शासक (c) गुजरात का शासक (d) पेशावर का शासक
स्पष्टीकरण: पंजाब के गजनी वंश के अंतिम शासक को हराने के लिए गोरी ने जम्मू के स्थानीय शासक (चक्रदेव) से गठबंधन किया था।
27* मुहम्मद गोरी की हत्या की–
(a)हाजरा (b) बलूची (c) खोखर (d) युर्तवाल
स्पष्टीकरण: 1206 ईस्वी में जब गोरी वापस गजनी लौट रहा था, तब सिंधु नदी के पास दमक के स्थान पर कुछ अज्ञात खोखर जातियों के लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी।
28* मुहम्मद गोरी ने किस युद्ध मे स्वयं भाग नही लिया?
(a)1194 में कन्नौज के युद्ध मे (b) 1191 में तराइन के युद्ध मे (c) 1197-98, अन्हिलवाड़ा के चालुक्यों के विरुद्ध (d) 1205 में खोखरो के विरुद्ध
स्पष्टीकरण: गुजरात के अन्हिलवाड़ा अभियान के समय गोरी स्वयं मैदान में नहीं था, बल्कि उसने अपने योग्य दासों और सेनापतियों को भेजा था जहाँ उसे पराजय भी झेलनी पड़ी थी।
29* मुहम्मद गोरी ने सर्वप्रथम भारत मे निम्नलिखित में से कहाँ आक्रमण किया?
(a)उच्छ (b) पेशावर (c) लाहौर (d) मुल्तान
स्पष्टीकरण: मुहम्मद गोरी ने 1175 ईस्वी में सबसे पहले मुल्तान पर आक्रमण कर उसे इस्माइली शासकों से छीना था।
30* तुर्की जनजातियों में से कौन शामिल नही है?
(a) सेल्जुक (b) गुज्ज (c) करलुग (d) शंसबानी
स्पष्टीकरण: ‘गूजर’ एक भारतीय मूल की प्राचीन जनजाति/जाति समूह है, जबकि सेल्जुक, करलुग और शंसबानी (गोरी जिस वंश से था) सभी मध्य एशियाई तुर्क कबीले थे।
31*मुस्लिम आक्रमणकारियों के विरुद्ध हिन्दू शासको के पतन का मुख्य कारण था—
(a)सैनिक दुर्बलता (b) जाति व्यवस्था के दोष (c) धार्मिक संघर्ष (d) राजनीतिक एकता का अभाव
शिक्षक की डायरी से: देखिए बच्चों, भारत के राजाओं में वीरता की कोई कमी नहीं थी, लेकिन वे आपस में ही बंटे हुए थे। उनके बीच आपसी फूट और ‘राजनीतिक एकता का अभाव’ ही उनके पतन का सबसे बड़ा कारण बना।
32* “पृथ्वीराज चौहान को कैद करके अजमेर ले जाया गया। जहां उसने गोरी के अधीनस्थ कुछ वर्षों तक शासन किया” यह कथन किसका है?
(a)अमीर खुसरो (b) अलबरूनी (c) हसन निजामी (d) मिन्हाज-उस-सिराज
स्पष्टीकरण: इतिहासकार हसन निजामी की रचना ‘ताज-उल-मासिर’ में यह उल्लेख मिलता है कि कुछ समय के लिए पृथ्वीराज चौहान को गोरी के अधीन अजमेर में शासन करने की अनुमति दी गई थी (हालांकि इस पर इतिहासकारों में मतभेद है) ।
33* “उत्तर-भारत पर तुर्को की विजय का एक महत्वपूर्ण पहलू नगरीय क्रांति थी।‘ यह कथन किसका है?
(a)के0 ए0 निजामी (b) यूसुफ हुसैन (c) एम0 हबीब (d) आर0पी0 त्रिपाठी
स्पष्टीकरण: प्रसिद्ध इतिहासकार मोहम्मद हबीब का यह बहुत प्रसिद्ध कोट है कि तुर्कों के आने से भारत में नए नगरों और शहरी संस्कृति का विकास हुआ, जिसे उन्होंने ‘नगरीय क्रांति’ कहा।
34* भारत पर आक्रमण करने वाला प्रथम तुर्क आक्रमणकारी था।
(a) सुबुक्तगीन (b) अलप्तगीन (c) मुहम्मद बिन कासिम (d) महमूद गजनवी
स्पष्टीकरण: याद रखिएगा कि कासिम पहला ‘अरब’ था, जबकि तुर्क आक्रमणों की शुरुआत अलप्तगीन के बाद सुबुक्तगीन और उसके बेटे महमूद गजनवी के समय में व्यवस्थित रूप से हुई।
35* महमूद गजनवी को परास्त करने हेतु राजपूत शासको के संघ का नेतृत्व किसने किया था?
(a) पृथ्वीराज चौहान (b) जयचंद (c) चंदेल गण्ड (d) जयपाल
स्पष्टीकरण: हिन्दूशाही राजा जयपाल और उनके बेटे आनंदपाल ने गजनवी के खिलाफ कई राजाओं को एकजुट करने का प्रयास किया था।
People Also Ask (FAQ Section)
Q1. भारत पर सबसे पहला मुस्लिम आक्रमण किसने किया और कब हुआ?
Ans:- सन 711 ईस्वी में अरब सेनापति मुहम्मद बिन क़ासिम ने सिन्ध क्षेत्र पर आक्रमण किया, जिसे भारतीय उपमहाद्वीप पर मुस्लिम आक्रमणों की शुरुआत माना जाता है।
2. महमूद ग़ज़नवी ने सोमनाथ मंदिर पर कब धावा बोला था?
महमूद ग़ज़नवी ने 1025 ईस्वी में गुजरात स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण किया और वहाँ की संपत्ति लूटकर ग़ज़नी ले गया।
3. तराइन का दूसरा युद्ध कब और किनके बीच हुआ था?
1192 ईस्वी में पृथ्वीराज चौहान और मुहम्मद गौरी के बीच तराइन का दूसरा युद्ध हुआ। इस संघर्ष में गौरी की विजय ने उत्तर भारत की राजनीतिक स्थिति को पूरी तरह बदल दिया।
4. अलबरूनी भारत क्यों आया था और उसका योगदान क्या है?
अलबरूनी, जो एक महान फ़ारसी विद्वान था, महमूद ग़ज़नवी के साथ भारत आया। यहाँ रहते हुए उसने भारतीय समाज, संस्कृति और परंपराओं का गहन अध्ययन किया और अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘किताब-उल-हिन्द’ की रचना की।
5. प्रतियोगी परीक्षाओं (NET, TGT, PGT, SSC, UPSC) में मुस्लिम आक्रमणों से जुड़े प्रश्न क्यों पूछे जाते हैं?
क्योंकि मध्यकालीन भारत की राजनीति, धर्म और संस्कृति पर मुस्लिम आक्रमणों का गहरा प्रभाव पड़ा। इन घटनाओं को समझना भारतीय इतिहास के मूलभूत आधार को समझने के लिए आवश्यक है, इसलिए प्रतियोगी परीक्षाओं में इनसे जुड़े प्रश्न बार-बार पूछे जाते हैं।
Suggested Reading / References
- Satish Chandra. Medieval India: From The Sultanat to the Mughals (Part-1). New Delhi: National Council of Educational Research and Training (NCERT), 1999.
- R. S. Sharma. Ancient India. New Delhi: National Council of Educational Research and Training (NCERT), 1990.
- Mohammad Habib and Khaliq Ahmad Nizami, eds. A Comprehensive History of India: The Delhi Sultanat (A.D. 1206-1526). Vol. 5. New Delhi: People’s Publishing House, 1970.
- A. L. Srivastava. The Sultanate of Delhi (711-1526 A.D.). Agra: Shiva Lal Agarwala & Co., 1965.
अपनी तैयारी को आगे बढ़ाएं:
⬅️ पिछला भाग (भाग-1):इस्लाम धर्म का उदय और भारत पर मुस्लिम आक्रमण | इतिहास नोट्स TGT PGT NET UPSC के लिए|
अगला भाग (भाग-3) ➡️[भारत पर मुस्लिम आक्रमण MCQs (भाग–3): मुहम्मद गोरी और तुर्क साम्राज्य]
Call-to-Action:

Dr. Om Prakash Singh
Assistant Professor & Head, Department of History
Constituent Government College, Thakurdwara, Moradabad (U.P)
