समुद्रगुप्त: भारतीय नेपोलियन और अखिल भारतीय साम्राज्य का निर्माता/Samudragupta: The Indian Napoleon and Maker of a Vast Empire
समुद्रगुप्त (335–380 ई.) गुप्त वंश का सर्वाधिक प्रतिभाशाली शासक था। वह केवल एक महान विजेता ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी राजनीतिज्ञ, कला-संरक्षक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रवर्तक भी था। यद्यपि गुप्त साम्राज्य की नींव चन्द्रगुप्त प्रथम ने रखी, परंतु उसके विस्तार और सुदृढ़ीकरण का श्रेय समुद्रगुप्त को जाता है। प्रयाग प्रशस्ति (हरिषेण रचित) से उसके सैन्य

