UGC NET History – Frequently Repeated Questions & Topics

UGC NET इतिहास की तैयारी में केवल किताबें पढ़ना ही पर्याप्त नहीं है। पाठ्यक्रम और पिछले वर्षों के प्रश्नों (PYQs) को समझना भी उतना ही जरूरी है। इस लेख में हम महत्वपूर्ण विषयों और प्रश्नों के माध्यम से UGC NET इतिहास की तैयारी को अधिक व्यवस्थित और परीक्षा-उपयोगी बनाने का प्रयास करेंगे।

Table of Contents

UGC NET History: 10 इकाइयों का विस्तृत विवरण (Syllabus Units Overview)

UGC NET परीक्षा में इतिहास (History) विषय की तैयारी करते समय सबसे बड़ी चुनौती इसका व्यापक सिलेबस होता है। लेकिन परीक्षा पैटर्न को देखने पर यह स्पष्ट होता है कि कुछ विषय हर बार दोहराए जाते हैं। इसलिए उन विषयों को प्राथमिकता देना छात्रों के लिए सबसे उपयोगी रणनीति है। इस लेख में हमने UGC NET History की सभी 10 इकाइयों (Units), बार-बार पूछे जाने वाले कोर टॉपिक्स और उत्तर व्याख्या सहित अभ्यास प्रश्नों को संकलित किया है।

NTA UGC NET History (Subject Code: 06) के पाठ्यक्रम को 10 मुख्य इकाइयों में विभाजित किया गया है:

  • इकाई 1: संकल्पनाएँ, विचार और अवधि (प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत व अवधारणाएँ)
  • इकाई 2: प्रागैतिहासिक काल से मौर्य साम्राज्य तक
  • इकाई 3: उत्तर-मौर्य काल, गुप्त साम्राज्य और दक्षिण भारतीय राज्य
  • इकाई 4: मध्यकालीन भारत के स्रोत और दिल्ली सल्तनत का प्रशासन
  • इकाई 5: मुगल साम्राज्य (मनसबदारी व्यवस्था) एवं विजयनगर-बहमनी राज्य
  • इकाई 6: मध्यकालीन समाज,संस्कृति,भक्ति और सूफी आंदोलन
  • इकाई 7: आधुनिक भारत के स्रोत, ब्रिटिश expansion एवं नीतियाँ
  • इकाई 8: औपनिवेशिक अर्थव्यवस्था, सामाजिक-धार्मिक सुधार और 1857 का विद्रोह
  • इकाई 9: भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, गांधीवादी युग और स्वतंत्रता (1947)
  • इकाई 10: इतिहासलेखन (Historiography), शोध अभिवृत्ति एवं ऐतिहासिक साक्ष्य

बार-बार पूछे जाने वाले प्रमुख विषय (Frequently Repeated Topics)

प्राचीन भारत (Ancient India)

  • हड़प्पा/सिंधु सभ्यता – नगर योजना, कला एवं अर्थव्यवस्था।
  • वैदिक समाज – ऋग्वैदिक एवं उत्तरवैदिक जीवन,यज्ञ व्यवस्था और दर्शन।
  • बौद्ध एवं जैन धर्म – उद्भव, प्रसार, संगीतियाँ और शिक्षाएँ।
  • मौर्य साम्राज्य – चन्द्रगुप्त का शासन, अशोक का धम्म, प्रशासन एवं शिलालेख।
  • गुप्तकाल एवं वर्धन वंश– सांस्कृतिक उन्नति, विज्ञान, साहित्य एवं कला।

 यह भी पढ़ें: सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल, खोजकर्ता एवं अवशेष

मध्यकालीन भारत (Medieval India)

  • दिल्ली सल्तनत – इल्तुतमिश, बलबन,अलाउद्दीन खिलजी की बाजार नीति एवं मुहम्मद बिन तुगलक की नीतियाँ।
  • भक्ति और सूफी आंदोलन – प्रमुख संत, चिश्ती व सुहरावर्दी सिलसिले और प्रभाव।
  • मुगल साम्राज्य – अकबर की नीतियाँ(मनसबदारी,राजपूत नीति), औरंगजेब का शासन, प्रशासनिक व्यवस्था।
  • विजयनगर एवं बहमनी राज्य – राजनीतिक और सांस्कृतिक योगदान (कृष्णदेवराय का शासन)।

 यह भी पढ़ें: मुगल कालीन प्रशासनिक व्यवस्था: संरचना, विशेषताएँ और इतिहास नोट्स | Mughal Administration in Hindi

 आधुनिक भारत (Modern India)

  • ब्रिटिश विस्तार और नीतियाँ – स्थायी बंदोबस्त,रैयतवाड़ी,महालवाड़ी,प्रांतों का प्रशासन।
  • 1857 का विद्रोह – कारण, स्वरूप, प्रमुख केंद्र और परिणाम।
  • सामाजिक–धार्मिक आंदोलन – ब्रह्म समाज,आर्य समाज, प्रार्थना समाज,सत्यशोधक समाज।
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन – कांग्रेस सत्र, गांधी युग, क्रांतिकारी आंदोलन।
  • स्वतंत्रता और विभाजन– 1947 की घटनाएँ।

 यह भी पढ़ें: 1857 की क्रांति (1857 Revolt in Hindi): संपूर्ण इतिहास, कारण, प्रमुख केंद्र, परिणाम, MCQs एवं परीक्षा नोट्स

 विश्व इतिहास (World History)

  • फ्रांसीसी क्रांति (1789) – कारण और परिणाम।
  • औद्योगिक क्रांति – प्रभाव और परिवर्तन।
  • अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम।
  • रूसी क्रांति (1917)।
  • प्रथम व द्वितीय विश्व युद्ध– कारण और प्रभाव।

UGC NET History: परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना और प्रश्नों का विवरण

अगर आप UGC NET History की तैयारी कर रहे हैं,तो सबसे पहले आपको इसके परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना (Marking Scheme) को अच्छे से समझना चाहिए। परीक्षा की पूरी संरचना जान लेने से आपकी रणनीति और तैयारी का तरीका और भी मजबूत हो जाएगा।

UGC NET History: परीक्षा का पैटर्न

  • परीक्षा दो पेपरों में होती है: पेपर 1 और पेपर 2।
  • दोनों पेपरों को मिलाकर परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होती है।
  • यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) प्रश्नों पर आधारित होती है।
  • महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती यानी गलत उत्तर देने पर अंक नहीं कटेंगे।

प्रश्नों और अंक वितरण की तालिका

इस परीक्षा में उम्मीदवारों को दोनों पेपर एक ही बार, यानी लगातार तीन घंटों में हल करने होते हैं। बीच में कोई ब्रेक नहीं दिया जाता।

मुख्य बातें जो आपको ध्यान रखनी चाहिए:

  • पेपर 1 सभी विषयों के लिए समान होता है और इसमें शिक्षण, अनुसंधान योग्यता, तर्कशक्ति, और सामान्य जागरूकता जैसे विषय शामिल होते हैं।
  • पेपर 2 आपका विषय-विशेष (History) से संबंधित होता है और इसमें 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है।
  • चूँकि नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए हर प्रश्न का उत्तर देना फायदेमंद रहेगा।

निष्कर्ष (Conclusion)

UGC NET History की परीक्षा में सफलता पाने के लिए सिलेबस के आधार पर नेट की परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाने वाले (Frequently Repeated)  इन विषयों पर पकड़ बनाना सबसे महत्वपूर्ण है। यदि आप ऊपर दी गई इन 10 इकाइयों का नियमित रूप से अध्ययन करते हैं। और साथ ही साथ पिछले वर्षों के पेपर्स में आये प्रश्नों को हल करते हैं, तो आपकी सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव है, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखें!

अभ्यास प्रश्न एवं संक्षिप्त व्याख्या (UGC NET History)

1. मौर्य साम्राज्य के पतन का प्रमुख कारण कौन था? (UGC NET History 2024)

(a) विदेशी आक्रमण (b) शक्तिशाली शासक का अभाव (c) भारी कर प्रणाली (d) प्रशासनिक भ्रष्टाचार

उत्तर: (b)

  • व्याख्या: सम्राट अशोक बाद दशरथ व बृहद्रथ जैसे अयोग्य उत्तराधिकारी आए, जिससे केंद्रीय नियंत्रण कमजोर हो गया और 185 ईसा पूर्व में पुष्यमित्र शुंग ने मौर्य साम्राज्य का अंत कर दिया।

2. ‘हर्यक वंश’ की स्थापना किस सदी में हुई? (UGC NET History 2023)

(a) 7वीं ईसा पूर्व (b) 6वीं ईसा पूर्व (c) 4वीं ईसा पूर्व (d) 5वीं ईसा पूर्व

उत्तर: (b)

  • व्याख्या: मगध साम्राज्य की स्थापना 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व (लगभग 544 ईसा पूर्व) में हर्यक वंश की बिंबिसार ने  में की थी। उसने वैवाहिक संबंधों द्वारा मगध का विस्तार किया।

3. मुगल काल के दौरान सबसे अधिक प्रचलित भूमि कर कौन था? (UGC NET History 2022)

(a) खराज (b) ज़कात (c) दसवंध (d) जजिया

  • व्याख्या: गैर-मुस्लिम कृषकों से लिया जाने वाला भू-राजस्व ‘खराज’ कहलाता था। मुग़ल शासन में अकबर की दहशाला प्रणाली के बावजूद सैद्धांतिक रूप से खराज ही मुख्य कर था।

4. किस महिला स्वतंत्रता सेनानी को ‘भारत कोकिला’ कहा जाता था? (UGC NET History 2021)

(a) एनी बेसेंट (b) कस्तूरबा गांधी (c) सरोजिनी नायडू (d) अरुणा आसफ़ अली

उत्तर: (c)

  • व्याख्या: सरोजिनी नायडू 1925 में कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष बनीं। उनकी उत्कृष्ट कविताओं के कारण महात्मा गांधी ने उन्हें ‘भारत कोकिला’ (Nightingale of India) कहा था।

5. गुप्त काल को ‘भारतीय इतिहास का स्वर्णयुग’ किसने कहा? (UGC NET History 2020)

(a) रोमिला थापर (b) वी.ए. स्मिथ (c) के.पी. जयसवाल (d) आर.सी. मजूमदार

उत्तर: (b)

  • व्याख्या: इतिहासकार वी.ए. स्मिथ ने अपनी पुस्तक ‘Early History of India’ में कला, साहित्य और विज्ञान के सर्वांगीण विकास के कारण गुप्त काल को ‘स्वर्ण युग’ कहा।

6. मौर्य साम्राज्य का सबसे प्रसिद्ध मंत्री कौन था? (UGC NET History 2019)

(a) अशोक (b) बिंदुसार (c) चाणक्य (d) बिम्बिसार

उत्तर: (c)

  • व्याख्या: ‘अर्थशास्त्र’ के रचयिता कौटिल्य (चाणक्य) चंद्रगुप्त मौर्य के प्रधानमंत्री थे। उनकी कूटनीति से ही नंद वंश का विनाश और मौर्य साम्राज्य की स्थापना संभव हुई।

7. अकबर ने किस प्रशासनिक पद की स्थापना की? (UGC NET History 2018)

(a) दीवान (b) मनसबदार (c) नायब (d) फौजदार

उत्तर: (b)

  • व्याख्या: 1575 ई. में अकबर ने मंगोलों की दशमलव प्रणाली पर आधारित प्रशासनिक पद ‘मनसबदारी प्रथा’ शुरू की थी।  जिसमें अधिकारियों को जात और सवार के आधार पर ओहदा दिया जाता था।

8. प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कब हुआ था? (UGC NET History 2017)

(a) 1845 (b) 1857 (c) 1885 (d) 1875

उत्तर: (b)

  • व्याख्या: 10 मई 1857 को मेरठ से ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ पहला महान जन-विद्रोह शुरू हुआ था। इस विद्रोह को वीर सावरकर ने भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कहा।

9. वैदिक काल के कितने मुख्य चरण होते हैं? (UGC NET History 2016)

(a) तीन (b) चार (c) दो (d) पांच

उत्तर: (c)

  • व्याख्या: वैदिक काल को दो चरणों में बाँटा जाता है: ऋग्वैदिक काल (1500–1000 ईसा पूर्व) और उत्तर-वैदिक काल (1000–600 ईसा पूर्व)।

10. सम्राट चंद्रगुप्त द्वितीय किस वंश के थे? (UGC NET History 2015)

(a) मौर्य (b) नंद (c) गुप्त (d) शाक्य

उत्तर: (c)

  • व्याख्या: चंद्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य) गुप्त वंश के महान शासक थे, जो समुद्रगुप्त के पुत्र थे। इन्हीं के काल में प्रसिद्ध चीनी यात्री फाह्यान भारत आया था।

11. आर्य समुदाय किस सांस्कृतिक परंपरा से जुड़े थे? (UGC NET History 2024)

(a) नंदवंश (b) मौर्य साम्राज्य (c) वैदिक संस्कृति (d) सिंधु घाटी सभ्यता

उत्तर: (c)

  • व्याख्या: आर्य समुदाय वैदिक संस्कृति की परंपरा से जुड़े थे। इन्होने ही भारत में वैदिक संस्कृति की नीव रखी, जिसमें वेदों की रचना, यज्ञ परंपरा और संस्कृत भाषा का विकास हुआ।

12. वैदिक काल के प्रारंभिक और उत्तर वैदिक काल को कब माना जाता है? (UGC NET History 2023)

(a) 900-600 ईसा पूर्व (b) 1000-800 ईसा पूर्व (c) 1200-600 ईसा पूर्व (d) 1500-500 ईसा पूर्व

उत्तर: (d)

  • व्याख्या: ऋग्वैदिक काल का समय 1500–1000 ईसा पूर्व और उत्तर-वैदिक काल का समय 1000–500 ईसा पूर्व माना जाता है।

13. आर्य समाज की स्थापना किसने की थी? (UGC NET History 2022)

(a) रामकृष्ण परमहंस (b) स्वामी दयानंद सरस्वती (c) महात्मा गांधी (d) स्वामी विवेकानंद

उत्तर: (b)

  • व्याख्या: 1875 ई. में स्वामी दयानंद सरस्वती ने बॉम्बे में आर्य समाज की स्थापना की और “वेदों की ओर लौटो” का प्रसिद्ध नारा दिया।

14. मौर्य साम्राज्य में सबसे प्रसिद्ध मंत्री कौन था? (UGC NET History 2021)

(a) बिम्बिसार (b) चाणक्य (c) अशोक (d) बिंदुसार

उत्तर: (b)

  • व्याख्या: चाणक्य (विष्णुगुप्त) मौर्य साम्राज्य के मुख्य रणनीतिकार थे। जो चंद्रगुप्त मौर्य व बिंदुसार दोनों के काल में प्रमुख सलाहकार थे।

15. कौन सा ग्रंथ आर्य समाज का आधार माना जाता है? (UGC NET History 2020)

(a) उपनिषद (b) वेदों (c) सत्यार्थ प्रकाश (d) भगवद गीता

उत्तर: (c)

  • व्याख्या: स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा हिंदी में रचित ‘सत्यार्थ प्रकाश’ (1875) आर्य समाज का मुख्य वैचारिक ग्रंथ है।

16. गुप्त काल को व्यापक रूप से किसने स्वर्ण युग कहा? (UGC NET History 2019)

(a) रामशरण शर्मा (b) बीरबल सत्संगी (c) वी.ए. स्मिथ (d) डॉ. राजगोपालाचारी

उत्तर: (c)

  • व्याख्या: वी.ए. स्मिथ ने गुप्तकालीन को सभी क्षेत्रो में विकास (कला, कालिदास के साहित्य और आर्यभट्ट के वैज्ञानिक योगदान) के कारण इसे भारतीय इतिहास का ‘पेरिक्लीन युग’ या स्वर्ण युग माना।

17. दिल्ली सल्तनत की स्थापना कब हुई थी? (UGC NET History 2018)

(a) 1236 ईस्वी (b) 1210 ईस्वी (c) 1206 ईस्वी (d) 1192 ईस्वी

उत्तर: (c)

  • व्याख्या: 1206 ई. में मोहम्मद गोरी की मृत्यु के बाद गोरी के एक गुलाम कुतुबुद्दीन ऐबक ने गुलाम वंश की स्थापना की, जिससे दिल्ली सल्तनत का प्रारंभ हुआ।

18. मुगल बादशाह शाहजहाँ द्वारा कौन सा ऐतिहासिक स्मारक बनवाया गया था? (UGC NET History 2017)

(a) हुमायूं का मकबरा (b) ताजमहल (c) लाल किला (d) (b) और (c) दोनों

उत्तर: (b) (तथा लाल किला)

  • व्याख्या: स्थापत्य कला के प्रेमी शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताज की याद में आगरा का ताजमहल बनवाया। उन्होंने दिल्ली का लाल किला और जामा मस्जिद भी बनवाई।

19. भारत में पहली बार जमींदारी प्रथा कब शुरू हुई? (UGC NET History 2016)

(a) ब्रिटिश काल (b) मौर्य काल (c) गुप्त काल (d) दिल्ली सल्तनत काल

उत्तर: (a)

  • व्याख्या: लॉर्ड कॉर्नवालिस ने बंगाल, बिहार और उड़ीसा में 1793 ई. में ‘स्थायी बंदोबस्त’ (जमींदारी प्रथा) लागू किया था। इन्होने ज़मींदारों को भूमि का स्वामी बनाया था।

20. प्राचीन भारत में मनोरंजन हेतु मुख्य खेल कौन सा था? (UGC NET History 2015)

(a) कबड्डी (b) हॉकी (c) शतरंज/चतुरंग (d) क्रिकेट

उत्तर: (c)

  • व्याख्या: प्राचीन भारत में शतरंज को ‘चतुरंग’ कहा जाता था। इसके अतिरिक्त पासा और मल्लविद्या मनोरंजन के लोकप्रिय और प्रमुख साधन थे।

21. वैदिक काल को आमतौर पर कब माना जाता है? (UGC NET History 2014)

(a) 1000-500 ईसा पूर्व (b) 1200-800 ईसा पूर्व (c) 1500-600 ईसा पूर्व (d) 1500-500 ईसा पूर्व

उत्तर: (d)

  • व्याख्या: हड़प्पा सभ्यता के पतन के बाद 1500 ईसा पूर्व से लेकर महाजनपद काल के उदय (500 ईसा पूर्व) तक की अवधि वैदिक काल के अंतर्गत आती है।

22. वैदिक काल में आर्यों का मूल निवास केंद्र कहाँ था? (UGC NET History 2013)

(a) बंगाल (b) सप्त सिन्धु क्षेत्र (c) उत्तर भारत (d) पंजाब

उत्तर: (b)

  • व्याख्या: ऋग्वेद के अनुसार प्रारंभिक आर्य भारत के उत्तर-पश्चिम सीमांत क्षेत्र में सात नदियों की भूमि ‘सप्त सिन्धु’ में आकर बसे थे। इसी क्षेत्र को आर्यों का मूल निवास केंद्र माना जाता हैं।

23. वेदों की रचना किस युग में हुई थी? (UGC NET History 2012)

(a) गुप्त युग (b) मगध युग (c) वैदिक काल (d) हड़प्पा काल

उत्तर: (c)

  • व्याख्या: वैदिक काल (1500–500 ईसा पूर्व) में ऋषियों द्वारा चारों वेदों (ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद, अथर्ववेद) का संकलन किया गया था।

24. किस शासक ने अशोक स्तंभ बनवाए थे? (UGC NET History 2011)

(a) सम्राट विक्रमादित्य (b) सम्राट अशोक (c) चंद्रगुप्त मौर्य (d) बिंबिसार

उत्तर: (b)

  • व्याख्या: मौर्य साम्राज्य के महान सम्राट अशोक ने अपने ‘धम्म’ के संदेशों के प्रचार-प्रसार के लिए एकाश्मक बलुआ पत्थरों पर स्तंभ लेख उत्कीर्ण करवाए थे।

25. भारत के किस संग्राम में रानी लक्ष्मीबाई ने भाग लिया था? (UGC NET History 2010)

(a) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (b) तीसरा पानीपत युद्ध (c) सिपाही विद्रोह (d) 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम

उत्तर: (d)

  • व्याख्या: डलहौजी की ‘हड़प नीति’ का विरोध करते हुए रानी लक्ष्मीबाई ने झाँसी से 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किया था।

26. अंतिम शासक कौन था जिसने मौर्य साम्राज्य पर शासन किया? (UGC NET History 2009)

(a) बिंदुसार (b) सम्राट अशोक (c) बृहद्रथ (d) सम्प्रति

उत्तर: (c)

  • व्याख्या: मौर्य वंश का अंतिम सम्राट बृहद्रथ था। 185 ईसा पूर्व में उसके सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने उसकी हत्या करके शुंग वंश की स्थापना की।

27. भारत में आधुनिक लोकतांत्रिक संस्थाओं और संसद की नींव किसने रखी? (UGC NET History 2008)

(a) मनमोहन सिंह (b) जवाहरलाल नेहरू (c) महात्मा गांधी (d) ब्रिटिश अधिनियम

उत्तर: (d)

  • व्याख्या: ब्रिटिश काल के 1853 के चार्टर एक्ट तथा 1861 व 1892 के परिषद अधिनियमों (ब्रिटिश अधिनियम) से भारत में आधुनिक विधायी निकायों की शुरुआत हुई।

28. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ कब शुरू हुआ था? (UGC NET History 2007)

(a) 1930 (b) 1919 (c) 1942 (d) 1920

उत्तर: (c)

  • व्याख्या: महात्मा गांधी के नेतृत्व में 8 अगस्त 1942 को ‘करो या मरो’ के नारे के साथ मुंबई के ग्वालिया टैंक से भारत छोड़ो आंदोलन प्रारंभ हुआ।

29. भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन थीं? (UGC NET History 2006)

(a) सुषमा स्वराज (b) पद्मावती (c) सरोजिनी नायडू (d) इंदिरा गांधी

उत्तर: (d)

  • व्याख्या: श्रीमती इंदिरा गांधी 1966 में लाल बहादुर शास्त्री के निधन के पश्चात् स्वतंत्र भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी थीं।

30. किस वर्ष में भारत को स्वतंत्रता मिली? (UGC NET History 2005)

(a) 1946 (b) 1950 (c) 1948 (d) 1947

उत्तर: (d)

  • व्याख्या: ‘भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947’ के तहत 15 अगस्त 1947 को भारत लगभग 200 वर्षों के ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से आजाद हुआ।

31. किस शासक ने नवरत्नों से सुशोभित दरबार स्थापित किया? (UGC NET History 2004)

(a) शाहजहां (b) जहांगीर (c) अकबर (d) बाबर

उत्तर: (c)

  • व्याख्या: मुगल सम्राट अकबर के दरबार में तानसेन, बीरबल, अबुल फज़ल और टोडरमल जैसे नौ विशिष्ट विद्वान (नवरत्न) शामिल थे।

32. किसने भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार किया? (UGC NET History 2003)

(a) सरदार पटेल (b) जवाहरलाल नेहरू (c) डॉ. भीमराव अंबेडकर (d) महात्मा गांधी

उत्तर: (c)

  • व्याख्या: संविधान सभा की ‘प्रारूप समिति’ (Drafting Committee) के अध्यक्ष डॉ. बी.आर. अंबेडकर थे। जिन्होंने भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार किया, इन्हें ही ‘संविधान का निर्माता’ कहा जाता है।

33. ‘प्लासी का युद्ध’ किनके बीच लड़ा गया था? (UGC NET History 2002)

(a) ब्रिटिश और मराठा (b) ब्रिटिश और सिराज-उद-दौला (c) ब्रिटिश और फ्रांसीसी (d) ब्रिटिश और मुगल

उत्तर: (b)

  • व्याख्या: 23 जून 1757 को रोबर्ट क्लाइव की ब्रिटिश सेना और बंगाल के नवाब सिराज-उद-दौला के बीच प्लासी का ऐतिहासिक युद्ध हुआ था।

34. महाभारत के युद्ध में कौरव सेना का नेतृत्व किसने किया था? (UGC NET History 2001)

(a) कृष्ण (b) भीष्म / द्रोणाचार्य (c) अर्जुन (d) कर्ण

उत्तर: (b)

  • व्याख्या: महाभारत के युद्ध में प्रथम 10 दिन कौरव सेना के प्रधान सेनापति पितामह भीष्म थे। उनके पतन के बाद आचार्य द्रोणाचार्य सेनापति बने।

35. किस मौर्य सम्राट ने ‘धम्म विजय’ की स्थापना की? (UGC NET History 2000)

(a) चंद्रगुप्त मौर्य (b) विक्रमादित्य (c) बिंदुसार (d) सम्राट अशोक

उत्तर: (d)

  • व्याख्या: 261 ईसा पूर्व के कलिंग युद्ध में हुए भीषण संहार से दुखी होकर अशोक ने ‘भेरीघोष’ त्यागकर नैतिक एवं अहिंसक ‘धम्म विजय’ का मार्ग अपनाया।

36. किसने भारत में ‘सती प्रथा’ का कड़ा विरोध किया? (UGC NET History 1999)

(a) रानी लक्ष्मीबाई (b) महात्मा गांधी (c) स्वामी दयानंद (d) राजा राममोहन राय

उत्तर: (d)

  • व्याख्या: राजा राममोहन राय के सामाजिक प्रयासों से ही लॉर्ड विलियम बैंटिक ने 1829 के नियम XVII द्वारा सती प्रथा को गैर-कानूनी घोषित किया।

37. ‘संगम युग’ किस अवधि से संबंधित था? (UGC NET History 1998)

(a) 5वीं सदी (b) 4थी सदी (c) 3वीं सदी ईसा पूर्व से 3वीं सदी ईस्वी (d) 2वीं सदी

उत्तर: (c)

  • व्याख्या: सुदूर दक्षिण भारत में चोल, चेर और पांड्य राजाओं के संरक्षण में मदुरै  में आयोजित तमिल कवियों के संगम काल को ‘संगम युग’ कहा जाता है।

38. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ‘भारत माता’ के प्रसिद्ध चित्र का डिजाइन किसने बनाया? (UGC NET History 1997)

(a) अवनिंद्रनाथ टैगोर (b) ईश्वर चंद्र विद्यासागर (c) सुभाष चंद्र बोस (d) रवींद्रनाथ टैगोर

उत्तर: (a)

  • व्याख्या: स्वदेशी आंदोलन (1905) के समय अवनिंद्रनाथ टैगोर ने भारत माता का प्रसिद्ध चित्र बनाया था। इस चित्र इन्होने उन्हें चार भुजाओं वाली संन्यासिनी के रूप में दर्शाया गया।

39. भारत के किसी विधानमंडल में बैठने वाली पहली महिला सांसद/विधायक कौन थीं? (UGC NET History 1996)

(a) सरोजिनी नायडू (b) मुथुलक्ष्मी रेड्डी (c) अरुणा आसफ अली (d) कस्तूरबा गांधी

उत्तर: (b)

  • व्याख्या: डॉ. मुथुलक्ष्मी रेड्डी 1926 में मद्रास विधान परिषद की सदस्य चुनी गईं थी। ये  भारत की पहली महिला विधायक/सांसद थीं।

40. ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ किस स्वतंत्रता सेनानी को कहा गया? (UGC NET History 1995)

(a) लक्ष्मीबाई (b) कस्तूरबा गांधी (c) अरुंधति दास (d) सरोजिनी नायडू

उत्तर: (d)

  • व्याख्या: अपनी ओजस्वी वक्ताओं और काव्य-रचनाओं के कारण सरोजिनी नायडू को महात्मा गांधी ने यह उपाधि दी थी।

41. किसने ‘अखिल भारतीय किसान सभा’ की स्थापना की? (UGC NET History 1994)

(a) स्वामी सहजानंद सरस्वती (b) नरेंद्र देव (c) महात्मा गांधी (d) शिवाजीराव पाटिल

उत्तर: (a)

  • व्याख्या: स्वामी सहजानंद सरस्वती की अध्यक्षता में अप्रैल 1936 में लखनऊ में ‘अखिल भारतीय किसान सभा’ का गठन किया गया था।

42. भारत का संविधान कब लागू हुआ? (UGC NET History 1993)

(a) 1960 (b) 1952 (c) 1947 (d) 1950

उत्तर: (d)

  • व्याख्या: 1930 के पूर्ण स्वराज दिवस की स्मृति में 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान पूरे देश में पूर्णतः लागू किया गया था।

43. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई? (UGC NET History 1992)

(a) 1919 (b) 1905 (c) 1892 (d) 1885

उत्तर: (d)

  • व्याख्या: 28 दिसंबर 1885 को बॉम्बे के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में 72 प्रतिनिधियों के साथ कांग्रेस की स्थापना हुई। इसकी की स्थापना A.O. ह्यूम की पहल पर की गई थी।

44. किस क्रांति को स्वतंत्रता संग्राम की पहली बड़ी जन-क्रांति माना जाता है? (UGC NET History 1991)

(a) मुंबई स्ट्राइक (b) भारत छोड़ो आंदोलन (c) जलियाँवाला बाग (d) 1857 का संग्राम

उत्तर: (d)

  • व्याख्या: 1857 की क्रांति पहली व्यापक क्रांति थी, जिसने औपनिवेशिक शासन की नींव हिला दी और देश में राष्ट्रवाद की चेतना जगाई।

45. स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे? (UGC NET History 1990)

(a) जवाहरलाल नेहरू (b) सरदार पटेल (c) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (d) एस. राधाकृष्णन

उत्तर: (c)

  • व्याख्या: डॉ. राजेंद्र प्रसाद 26 जनवरी 1950 को स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने और लगातार दो कार्यकालों तक पद पर रहे।

46. स्वदेशी आंदोलन में ‘न्यू इंडिया’ समाचार पत्र का संपादन किसने किया? (UGC NET History 1989)

(a) हरिवंश राय बच्चन (b) एनी बेसेंट (c) इंदिरा गांधी (d) जवाहरलाल नेहरू

उत्तर: (b)

  • व्याख्या: होम रूल आंदोलन के दौरान एनी बेसेंट ने ‘न्यू इंडिया’ (New India) और ‘कॉमनवील’ पत्रिकाओं का प्रकाशन व संपादन किया था।

47. ‘सप्तांग सिद्धांत’ (राज्य के 7 अंग) का प्रतिपादन किस प्राचीन विद्वान ने किया? (UGC NET History 1988)

(a) सम्राट अशोक (b) विक्रमादित्य (c) मौर्य सम्राट (d) चाणक्य

उत्तर: (d)

  • व्याख्या: कौटिल्य (चाणक्य) ने अपने प्रसिद्ध ग्रंथ ‘अर्थशास्त्र’ में राज्य संचालन के लिए स्वामी, अमात्य, जनपद, दुर्ग, कोष, दंड और मित्र का सिद्धांत दिया था।

48. किस तिथि को भारत में ‘स्वतंत्रता दिवस’ मनाया जाता है? (UGC NET History 1987)

(a) 14 अप्रैल (b) 2 अक्टूबर (c) 26 जनवरी (d) 15 अगस्त

उत्तर: (d)

  • व्याख्या: 15 अगस्त 1947 को भारत ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से पूरी तरह आजाद हुआ था, इसलिए इसे स्वतंत्रता दिवस’ (राष्ट्रीय पर्व) के रूप में मनाया जाता है।

49. भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में कितनी भाषाएँ शामिल हैं? (UGC NET History 1986)

(a) 25 (b) 22 (c) 18 (d) 14

उत्तर: (b)

  • व्याख्या: मूल संविधान में 14 भाषाएँ थीं, लेकिन विभिन्न संविधान संशोधनों के बाद वर्तमान में 8वीं अनुसूची में कुल 22 मान्यता प्राप्त भाषाएँ हैं।

50. किस आंदोलन ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वास्तविक जन-आधारित नींव रखी? (UGC NET History 1985)

(a) खूनी मार्च (b) 1857 का विद्रोह / स्वदेशी आंदोलन (c) भारत छोड़ो आंदोलन (d) चंपारण

उत्तर: (b)

  • व्याख्या: 1857 के विद्रोह ने स्वतंत्रता संग्राम की राष्ट्रीय नींव रखी, जबकि 1905 के स्वदेशी आंदोलन ने पहली बार आम जनता को स्वतंत्रता संग्राम से सीधे जोड़ा।

📥 UGC NET History Previous Years Question Papers (PDF)

अपनी तैयारी के लिए आधिकारिक प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।


📄 पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (Direct Google Drive PDF)

📌 UGC NET History Question Paper 2018 (Clean PDF) Download PDF
📌 UGC NET History Question Paper 2019 (Clean PDF) Download PDF
📌 UGC NET History Question Paper 2020 (Clean PDF) Download PDF
📌 UGC NET History Question Paper 2021 (Clean PDF) Download PDF
📌 UGC NET History Question Paper 2022 (Clean PDF) Download PDF
📌 UGC NET History Question Paper 2023 (Clean PDF) Download PDF
📌 UGC NET History Question Paper 2024 (Clean PDF) Download PDF
📌 UGC NET History Question Paper 2025 (Clean PDF) Download PDF
📌 UGC NET History Question Paper 2026 (Shift 1) Coming Soon

🌐 अन्य नवीनतम एवं CBT ऑनलाइन पेपर्स

अन्य सभी सत्रों के आधिकारिक मास्टर क्वेश्चन पेपर और आंसर की NTA के आधिकारिक सर्वर से देखने के लिए यहाँ क्लिक करें:

विद्यार्थियों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या UGC NET History परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?

नहीं, UGC NET परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होता है।

2. UGC NET History में कितने पेपर होते हैं?

कुल दो पेपर (Paper 1 और Paper 2) होते हैं जो एक ही पाली में लगातार 3 घंटे में आयोजित किए जाते हैं।

References & Suggested Readings

  1. Chandra, Satish. Medieval India: From Sultanat to the Mughals. New Delhi: Har-Anand Publications, 2007.
  2. Guha, Ranajit, ed. A Subaltern Studies Reader, 1986–1995. Minneapolis: University of Minnesota Press, 1997.
  3. Majumdar, R. C., ed. The History and Culture of the Indian People. 11 vols. Mumbai: Bharatiya Vidya Bhavan, 1951–1977.
  4. Sarkar, Sumit. Modern India: 1885–1947. New Delhi: Macmillan, 1983.
  5. Singh, Upinder. A History of Ancient and Early Medieval India: From the Stone Age to the 12th Century. New Delhi: Pearson Longman, 2008.
  6. Thapar, Romila. Early India: From the Origins to AD 1300. Berkeley: University of California Press, 2002.

Dr. Om Prakash Singh, Assistant Professor and Head of History Department at Constituent Government College Thakurdwara

Dr. Om Prakash Singh

Assistant Professor & Head, Department of History

Constituent Government College, Thakurdwara, Moradabad (U.P)

इतिहास विषय के नोट्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ें:

Join Facebook Group
Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top