इस लेख में SSC CGL परीक्षा के लिए इतिहास विषय एक महत्वपूर्ण विषय है। इस परीक्षा के लिए इस विषय का अध्ययन कैसे करे इस लेख के माध्यम से प्रतियोगी छात्रों को यही बताने का प्रयास किया गया है। इस लेख में अध्याय-वार महत्वपूर्ण टॉपिक्स और पिछले वर्षों के प्रश्नों पर आधारित क्विज़ दी गई है। यदि आप सही रणनीति के साथ इतिहास की तैयारी करते हैं, तो यह विषय आपको कम समय में पूर्ण अंक दिला सकता है।

SSC CGL परीक्षा में प्रतियोगी छात्र और अन्य विषय की अपेक्षा इतिहास (History) विषय पर ध्यान कम केंद्रित करते हैं। इतिहास एक ऐसा विषय है जिसे छात्र अक्सर सरल समझते हैं , लेकिन यह अन्य विषयों की अपेक्षा कम मेहनत में अधिक अंक दिलाने वाला सेक्शन है। इस परीक्षा में साधारणतः (नियमित रूप से) 6 –7 प्रश्न पूछे जाते हैं, अगर सही रणनीति बनाकर इस विषय को पढ़ा जाए तो छात्र कम समय में पूर्ण अंक प्राप्त कर सकते हैं। इतिहास को तीन भागों में बाँटा गया है: प्राचीन भारत का इतिहास , मध्यकालीन भारत का इतिहास, और आधुनिक भारत का इतिहास। आइए जानते हैं प्रत्येक खंड के महत्वपूर्ण विषय और तैयारी की स्मार्ट रणनीति।
1. प्राचीन भारत (Ancient India): Important Topics
1.1 सिंधु घाटी सभ्यता (Indus Valley Civilization)
- हड़प्पा सभ्यता: उद्भव, विकास एवं पतन
- मुख्य स्थल: मोहनजोदड़ो, हड़प्पा, कलिबंगन, लोथल।
- प्रमुख पहलू: लिपि, नगर नियोजन, और आर्थिक प्रणाली।
1.2 वैदिक काल (Vedic Period)
- ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद की विशेषताएँ।
- आर्यों का आगमन और वैदिक संस्कृति।
1.3 महाजनपद काल (Mahajanapadas)
- 16 महाजनपदों के नाम और उनकी राजधानियाँ।
- मगध का उत्कर्ष।
1.4 मौर्य साम्राज्य (Mauryan Empire)
- मौर्य वंश के इतिहास के प्रमुख स्रोत
- चंद्रगुप्त मौर्य, बिंदुसार और अशोक के अभिलेख व स्तंभ लेख।
- कौटिल्य की ‘अर्थशास्त्र’ और मेगस्थनीज की ‘इंडिका’।
1.5 गुप्त साम्राज्य (Gupta Empire)
- समुद्रगुप्त (भारत का नेपोलियन) और चंद्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य)।
- गुप्त काल को कला और साहित्य का ‘स्वर्ण काल’ क्यों कहा जाता है।
1.6 प्राचीन भारत की संस्कृति और धर्म
- जैन धर्म और बौद्ध धर्म का उदय, बौद्ध संगीतियाँ और मुख्य सिद्धांत।
- कला और संस्कृति के प्रमुख केंद्र।।
Quick Quiz: प्राचीन भारत
सिंधु घाटी सभ्यता
1. सिंधु घाटी सभ्यता का विशाल स्नानागार (Great Bath) कहाँ पाया गया था? (SSC CGL, 2019)
(A) हड़प्पा (B) मोहनजोदड़ो (C) लोथल (D) कलिबंगन
2. किस हड़प्पा स्थल से जुते हुए खेत के साक्ष्य मिले हैं? (SSC CHSL, 2020)
(A) धोलावीरा (B) बनावली(C) कलिबंगन (D) रोपड़
3. सिंधु घाटी सभ्यता के शहरों की गलियाँ कैसी थीं? (SSC MTS, 2021)
(A) चौड़ी और सीधी (B) तंग और मैली(C) फिसलन वाली (D) तंग और टेढ़ी
वैदिक काल
4.’सत्यमेव जयते’ शब्द किस उपनिषद् से लिया गया है? (SSC CGL, 2022)
(A) छांदोग्य उपनिषद् (B) मुण्डक उपनिषद् (C) कठोपनिषद् (D) ईशोपनिषद्
5. ऋग्वेद में सबसे प्रमुख देवता कौन थे? (SSC CHSL, 2019)
(A) अग्नि (B) विष्णु (C) इंद्र (D) सूर्य
6. किस वेद को ‘भारतीय संगीत का जनक’ माना जाता है? (SSC CGL, 2021)
(A) ऋग्वेद (B) यजुर्वेद (C) सामवेद (D) अथर्ववेद
महाजनपद काल
7. मगध महाजनपद की प्रारंभिक राजधानी कौन सी थी? (SSC CGL, 2020)
(A) पाटलिपुत्र (B) वैशाली (C) चम्पा (D) गिरिव्रज (राजगृह)
8. विश्व का पहला गणतंत्र वैशाली में किसके द्वारा स्थापित किया गया था? (SSC CHSL, 2018)
(A) मौर्य (B) नंद (C) गुप्त (D) लिच्छवि
9. प्राचीन भारत में कुल कितने महाजनपद विद्यमान थे? (SSC MTS, 2022)
(A) 12 (B) 16 (C) 18 (D) 20
मौर्य साम्राज्य
10. कौटिल्य द्वारा रचित ‘अर्थशास्त्र’ का संबंध मुख्य रूप से किससे है? (SSC CGL, 2019)
(A) आर्थिक जीवन (B) सामाजिक जीवन (C) धार्मिक जीवन (D) राजनीतिक शासन कला
11. अशोक के अधिकांश अभिलेख किस लिपि में लिखे गए हैं? (SSC CHSL, 2021)
(A) खरोष्ठी (B) ब्राह्मी (C) ग्रीक (D) देवनागरी
12. मौर्य साम्राज्य का संस्थापक कौन था? (SSC CGL, 2018)
(A) अशोक (B) बिंदुसार (C) चंद्रगुप्त मौर्य (D) बृहद्रथ
13. प्रसिद्ध सांची स्तूप का निर्माण किसने करवाया था? (SSC MTS, 2021)
(A) चंद्रगुप्त मौर्य (B) अशोक (C) कनिष्क (D) हर्षवर्धन
2. मध्यकालीन भारत (Medieval India): Important Topics
2.1 दिल्ली सल्तनत (Delhi Sultanate)
यह भी पढ़ें: Delhi Sultanate: Slave Dynasty – Qutbuddin Aibak History Notes
- 5 मुख्य वंश: गुलाम वंश (1206-1290),खिलजी वंश (1290-1320),तुगलक वंश (1320-1414),सैयद वंश (1414-1451), और लोदी वंश (1451-1526)। ।
- अलाउद्दीन खिलजी के बाजार नियंत्रण सुधार और मुहम्मद बिन तुगलक की योजनाएँ।
2.2 विजयनगर साम्राज्य (Vijayanagara Empire)
- हरिहर और बुक्का द्वारा स्थापना, कृष्णदेवराय का शासनकाल, और हंपी का स्थापत्य।
2.3 मुगल साम्राज्य (Mughal Empire)
- बाबर, हुमायूँ, अकबर, जहाँगीर, शाहजहाँ और औरंगजेब का शासनकाल।
- अकबर की धार्मिक नीति (दीन-ए-इलाही और सुल्ह-ए-कुल)।
2.4 मराठा साम्राज्य (Maratha Empire)
- छत्रपति शिवाजी महाराज, अष्टप्रधान परिषद और पेशवाओं का उदय।
2.5 मध्यकालीन भारत की संस्कृति और वास्तुकला
- कुतुब मीनार,ताज महल, फतेहपुर सीकरी और अलाई दरवाजा का निर्माण।
Quick Quiz: मध्यकालीन भारत
दिल्ली सल्तनत
1. दिल्ली सल्तनत की पहली महिला शासक कौन थीं? (SSC CGL, 2021)
(A) नूरजहाँ (B) चाँद बीबी (C) रजिया सुल्तान (D) मुमताज महल
2. बाजार नियंत्रण नीति किस दिल्ली सुल्तान द्वारा लागू की गई थी? (SSC CHSL, 2020)
(A) बलबन (B) अलाउद्दीन खिलजी (C) मुहम्मद बिन तुगलक (D) फिरोज शाह तुगलक
3. किस सुल्तान ने अपनी राजधानी दिल्ली से दौलताबाद स्थानांतरित की थी? (SSC CGL, 2019)
(A) इल्तुतमिश (B) गयासुद्दीन तुगलक (C) मुहम्मद बिन तुगलक (D) सिकंदर लोदी
4. लोदी वंश का संस्थापक कौन था? (SSC MTS, 2022)
(A) इब्राहिम लोदी (B) सिकंदर लोदी (C) बहलोल लोदी (D) दौलत खान लोदी
5. आगरा शहर की स्थापना किस सुल्तान ने की थी? (SSC CGL, 2018)
(A) बहलोल लोदी (B) फिरोज शाह तुगलक (C) अलाउद्दीन खिलजी (D) सिकंदर लोदी
विजयनगर साम्राज्य
6. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की थी? (SSC CHSL, 2021)
(A) कृष्णदेवराय (B) देवराय प्रथम (C) हरिहर और बुक्का (D) रामराय
7. प्रसिद्ध विरुपाक्ष मंदिर कहाँ स्थित है? (SSC CGL, 2022)
(A) भद्राचलम (B) चिदंबरम (C) श्रीकालहस्ती (D) हम्पी
8. विजयनगर साम्राज्य का सबसे महान शासक किसे माना जाता है? (SSC MTS, 2021)
(A) देवराय द्वितीय (B) कृष्णदेवराय (C) अच्युत देवराय (D) सदाशिव राय
मुगल साम्राज्य
9. भारत में मुगल साम्राज्य का संस्थापक कौन था? (SSC CGL, 2020)
(A) हुमायूँ (B) अकबर (C) बाबर (D) जहाँगीर
10. ‘दीन-ए-इलाही’ नामक नया धर्म किसके द्वारा शुरू किया गया था? (SSC CHSL, 2019)
(A) शाहजहाँ (B) अकबर (C) औरंगजेब (D) जहाँगीर
11. किस मुगल शासक के काल को ‘चित्रकला का स्वर्ण युग’ कहा जाता है? (SSC CGL, 2021)
(A) अकबर (B) शाहजहाँ (C) हुमायूँ (D) जहाँगीर
12. किस मुगल बादशाह को ‘जिंदा पीर’ कहा जाता था? (SSC MTS, 2022)
(A) शाहजहाँ (B) अकबर (C) जहाँगीर (D) औरंगजेब
13. पानीपत की पहली लड़ाई (1526) किसके बीच हुई थी? (SSC CHSL, 2018)
(A) बाबर और राणा सांगा (B) अकबर और हेमू (C) बाबर और इब्राहिम लोदी (D) हुमायूँ और शेरशाह सूरी
मराठा साम्राज्य
14. शिवाजी के मंत्रिमंडल को क्या कहा जाता था? (SSC CGL, 2022)
(A) नवरत्न (B) अष्टदिग्गज (C) अष्टप्रधान (D) मंत्रिपरिषद
15. ‘चौथ’ और ‘सरदेशमुखी’ कर किसके द्वारा वसूले जाते थे? (SSC CHSL, 2020)
(A) मुगलों द्वारा (B) मराठों द्वारा (C) विजयनगर द्वारा (D) राजपूतों द्वारा
16. शिवाजी का राज्याभिषेक कहाँ हुआ था? (SSC MTS, 2019)
(A) तोरण (B) रायगढ़ (C) पुणे (D) सूरत
मध्यकालीन भारत की संस्कृति और वास्तुकला
17. दिल्ली में स्थित कुतुब मीनार का निर्माण किसने शुरू करवाया था? (SSC CGL, 2019)
(A) इल्तुतमिश (B) कुतुबुद्दीन ऐबक (C) बलबन (D) अलाउद्दीन खिलजी
18. ताजमहल का निर्माण किस मुगल सम्राट ने करवाया था? (SSC CHSL, 2021)
(A) अकबर (B) जहाँगीर (C) शाहजहाँ (D) औरंगजेब
19. फतेहपुर सीकरी का निर्माण किसने करवाया था? (SSC CGL, 2020)
(A) बाबर (B) हुमायूँ (C) जहाँगीर (D) अकबर
20. ‘अलाई दरवाजा’ जो कुतुब मीनार परिसर में है, का निर्माण किसने करवाया था? (SSC MTS, 2022)
(A) इल्तुतमिश (B) बलबन (C) अलाउद्दीन खिलजी (D) फिरोज शाह तुगलक
3. आधुनिक भारत (Modern India): Important Topics
3.1 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम (Revolt of 1857)
- कारण, प्रमुख नेता (मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई, बेगम हज़रत महल), और परिणाम।
3.2 भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (Indian National Movement)
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गठन (1885)।
- महात्मा गांधी जी के प्रमुख आंदोलन: चम्पारण, रॉलेक्ट एक्ट असहयोग, सविनय अवज्ञा, भारत छोड़ो।
जरूर पढ़ें: गांधी युग नोट्स पार्ट-1: जीवन परिचय, दक्षिण अफ्रीका प्रवास एवं भारत आगमन (1869-1915)
3.3 सुधार आंदोलन (Reform Movements)
- ब्रह्म समाज, आर्य समाज, प्रार्थना समाज।
- प्रमुख सामाजिक सुधारक: राजा राम मोहन रॉय, स्वामी दयानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद, ईश्वर चंद्र विद्यासागर।
3.4 स्वतंत्रता के बाद का भारत (Post-Independence India)
- भारतीय संविधान का निर्माण, मसौदा समिति और स्वतंत्रता के बाद की चुनौतियाँ।
3.5 प्रमुख व्यक्तित्व और घटनाएँ
- लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, विपिन चंद्र पाल, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू, डॉ. बी.आर. अंबेडकर, सी. राजगोपालाचारी।
Quick Quiz: आधुनिक भारत
1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम
1. 1857 के विद्रोह के दौरान किसे ‘पहला शहीद’ माना जाता है? (SSC MTS, 2019)
(A) मंगल पांडे (B) भगत सिंह (C) रानी लक्ष्मीबाई (D) तात्या टोपे
2. 1857 का विद्रोह कहाँ से प्रारंभ हुआ था? (SSC CGL, 2020)
(A) दिल्ली (B) मेरठ (C) कानपुर (D) लखनऊ
3. लखनऊ में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था? (SSC CHSL, 2021)
(A) रानी लक्ष्मीबाई (B) बेगम हजरत महल (C) नाना साहेब (D) कुंवर सिंह
4. रानी लक्ष्मीबाई कहाँ की शासिका थीं, जिन्होंने 1857 के विद्रोह में भाग लिया? (SSC CGL, 2022)
(A) ग्वालियर (B) झांसी (C) इंदौर (D) सतारा
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
5. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना (1885) के समय भारत का वायसराय कौन था? (SSC CGL, 2019)
(A) लॉर्ड कर्जन (B) लॉर्ड डफरिन (C) लॉर्ड रिपन (D) लॉर्ड लिटन
6. महात्मा गांधी ने भारत में अपना पहला सत्याग्रह आंदोलन कहाँ से शुरू किया था? (SSC CHSL, 2020)
(A) खेड़ा (B) बारदोली (C) चंपारण (D) दांडी
7. किस घटना के कारण महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन (1920-22) को वापस ले लिया था? (SSC CGL, 2021)
(A) जलियाँवाला बाग हत्याकांड (B) चौरी–चौरा कांड (C) काकोरी षड्यंत्र (D) दांडी मार्च
8. ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ (1942) के दौरान महात्मा गांधी ने कौन सा प्रसिद्ध नारा दिया था? (SSC MTS, 2022)
(A) ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है’ (B) ‘इंकलाब जिंदाबाद’ (C) ‘करो या मरो‘ (D) ‘जय हिंद’
सुधार आंदोलन
9. ब्रह्म समाज के संस्थापक कौन थे? (SSC CGL, 2020)
(A) स्वामी विवेकानंद (B) दयानंद सरस्वती (C) राजा राम मोहन रॉय (D) ईश्वर चंद्र विद्यासागर
10. ‘वेदों की ओर लौटो’ का नारा किसने दिया था? (SSC CHSL, 2019)
(A) राजा राम मोहन रॉय (B) स्वामी विवेकानंद (C) स्वामी दयानंद सरस्वती (D) रामकृष्ण परमहंस
11. स्वामी विवेकानंद ने विश्व धर्म संसद में अपना प्रसिद्ध भाषण कहाँ दिया था? (SSC CGL, 2022)
(A) लंदन (B) न्यूयॉर्क (C) पेरिस (D) शिकागो
12. किस गवर्नर-जनरल ने राजा राम मोहन रॉय के सहयोग से सती प्रथा को समाप्त किया था? (SSC MTS, 2021)
(A) लॉर्ड डलहौजी (B) लॉर्ड कैनिंग (C) लॉर्ड विलियम बेंटिंक (D) लॉर्ड कर्जन
स्वतंत्रता के बाद का भारत
13. भारतीय संविधान की मसौदा समिति (Drafting Committee) के अध्यक्ष कौन थे? (SSC CGL, 2019)
(A) जवाहरलाल नेहरू (B) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (C) सरदार पटेल (D) डॉ. बी.आर. अंबेडकर
14. भारतीय संविधान को कब अपनाया गया था? (SSC CHSL, 2021)
(A) 26 जनवरी 1950 (B) 15 अगस्त 1947 (C) 26 नवंबर 1949 (D) 9 दिसंबर 1946
15. स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे? (SSC MTS, 2018)
(A) सरदार वल्लभभाई पटेल (B) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (C) जवाहरलाल नेहरू (D) सी. राजगोपालाचारी
प्रमुख व्यक्तित्व और घटनाएँ
16. ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का नारा किसने दिया था? (SSC CGL, 2020)
(A) भगत सिंह (B) सुभाष चंद्र बोस (C) महात्मा गांधी (D) बाल गंगाधर तिलक
17. ‘लोकमान्य’ की उपाधि से किसे जाना जाता है? (SSC CHSL, 2022)
(A) लाला लाजपत राय (B) बाल गंगाधर तिलक (C) बिपिन चंद्र पाल (D) जवाहरलाल नेहरू
18. ‘पंजाब केसरी’ के नाम से किसे जाना जाता था? (SSC CGL, 2021)
(A) भगत सिंह (B) सरदार पटेल (C) लाला लाजपत राय (D) रणजीत सिंह
19. स्वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर-जनरल कौन थे? (SSC MTS, 2019)
(A) लॉर्ड माउंटबेटन (B) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (C) जवाहरलाल नेहरू (D) सी.राजगोपालाचारी
20. ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा’ यह प्रसिद्ध नारा किसने दिया था? (SSC CGL, 2018)
(A) सुभाष चंद्र बोस (B) लाला लाजपत राय (C) बाल गंगाधर तिलक (D) महात्मा गांधी
4. तैयारी की स्मार्ट रणनीति (Preparation Strategy)

- 1. 15 दिन की योजना बनाएँ: प्रत्येक दिन 1–2 अध्याय पढ़ें और और उन अध्याय के संक्षिप्त नोट्स बनाएँ।
- 2. MCQ Practice: प्रत्येक सेक्शन के बाद प्रैक्टिस करें और पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQ) हल करें।
- 3. बार-बार रिवीजन: इतिहास एक “Retention Game” (स्मरण शक्ति का खेल) है, इसलिए नियमित रिवीजन करें।
- 4. मुख्य बिंदुओं पर ध्यान दें: तिथियाँ, घटनाएँ, और प्रमुख व्यक्तित्व याद रखें।
याद रखें: SSC CGL History में सफलता की कुंजी है सही विषयों का स्मार्ट रिवीजन और नियमित अभ्यास। इन विषयों पर ध्यान केंद्रित करके आप History सेक्शन में पूरे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
5. SSC CGL History : विद्यार्थियों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तर: सामान्यतः परीक्षा में 5 से 6 प्रश्न पूछे जाते हैं।
उत्तर: प्राचीन भारत (सिंधु घाटी, मौर्य व गुप्त काल) और आधुनिक भारत (1857 का विद्रोह, स्वतंत्रता आंदोलन) से सबसे ज्यादा प्रश्न पूछे जाते हैं।
उत्तर: Lucent’s General Knowledge और NCERT (6th–12th History) की पुस्तकें इस परीक्षा के लिए सबसे अधिक उपयोगी हैं।
6. निष्कर्ष (Conclusion)
SSC CGL की तैयारी में History एक अंकदायी विषय है। है। यदि विद्यार्थी प्राचीन भारत से सिंधु घाटी, वैदिक, मौर्य और गुप्त, मध्यकाल से दिल्ली सल्तनत, मुगल और मराठा, और आधुनिक भारत से 1857 का विद्रोह, स्वतंत्रता आंदोलन और सुधार आंदोलन को अच्छी तरह पढ़ें और बार-बार revise करें तो सफलता निश्चित है।
इतिहास अध्ययन हेतु प्रमुख संदर्भ एवं सुझाई गई पुस्तकें
SSC CGL इतिहास (Ancient, Medieval, Modern) की सटीक तैयारी के लिए निम्नलिखित प्रामाणिक संदर्भ पुस्तकों का अध्ययन किया जा सकता है:
-
— सामान्य ज्ञान (इतिहास खंड), लूसेंट पब्लिकेशंस, पटना (नवीनतम संस्करण)।
- इतिहास हेतु उपयोगिता: प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत के मुख्य तथ्यों, प्रमुख युद्धों तथा तिथियों के त्वरित रिवीजन के लिए।
-
— NCERT सार संग्रह: कक्षा 6–12 (इतिहास), कॉसमॉस पब्लिकेशंस, नई दिल्ली।
- इतिहास हेतु उपयोगिता: इतिहास की मूलभूत अवधारणाओं (Basic Concepts) और विषय की स्पष्ट समझ विकसित करने के लिए।
-
— SSC सामान्य अध्ययन: इतिहास हल प्रश्न-पत्र, समसामयिक घटनाचक्र, प्रयागराज।
- इतिहास हेतु उपयोगिता: पिछले 10–15 वर्षों में पूछे गए प्रश्नों (PYQs) का व्याख्या सहित अध्याय-वार अभ्यास करने के लिए।
-
— SSC General Studies: History Chapterwise Solved Papers, पिनाकल पब्लिकेशंस, गुरुग्राम।
- इतिहास हेतु उपयोगिता: TCS पैटर्न पर हाल के वर्षों में आए इतिहास के प्रश्नों का ऑनलाइन मोड में मॉक अभ्यास करने के लिए।
-
— ब्लैकबुक ऑफ जनरल अवेयरनेस (इतिहास भाग), गुप्ता पब्लिकेशंस, नई दिल्ली।
- इतिहास हेतु उपयोगिता: परीक्षा से ठीक पहले बार-बार पूछे जाने वाले (Most Repeated) प्रश्नों के त्वरित रिवीजन के लिए।
“टिप्पणी: इस पेज पर नीचे भाषा बदलने का बटन मौजूद है। उस पर क्लिक करके आप इस आर्टिकल को अपनी पसंद की भाषा (20 भाषाओं) में पढ़ सकते हैं। |Tip: The Language Switcher button is available at the bottom of this page. Click on it to read this article in your preferred language (20 languages).”
Call-to-Action:

Dr. Om Prakash Singh
Assistant Professor & Head, Department of History
Constituent Government College, Thakurdwara, Moradabad (U.P)
इतिहास विषय के नोट्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ें:
Join Facebook Group