भारत पर मुस्लिम आक्रमण MCQs (भाग–3) | NET, TGT, PGT, SSC, UPSC Exams हेतु/ Muslim Invasions of India MCQs (Part-3) | For NET, TGT, PGT, SSC, UPSC Exams.

मध्यकालीन इतिहास की परीक्षा तैयारी को आसान बनाने के लिए प्रस्तुत है भारत पर मुस्लिम आक्रमण MCQs (भाग-3), जिसमें मुहम्मद गोरी और तराइन के युद्ध से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं।

इतिहास केवल तारीख़ों और लड़ाइयों की सूची नहीं है, बल्कि यह हमारी सभ्यता की यात्रा और विरासत को समझने का माध्यम है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए ज़रूरी है कि वे भारत पर हुए मुस्लिम आक्रमणों को सिर्फ़ घटनाओं की तरह न देखें, बल्कि उनके प्रभावों को भी समझें। इन आक्रमणों ने भारत की राजनीति, समाज और संस्कृति – तीनों को गहराई से बदला।

हमारे मुख्य अध्ययन लेख इस्लाम धर्म का उदय और भारत पर मुस्लिम आक्रमण” की इस महत्वपूर्ण श्रृंखला के अंतर्गत, यह भाग–3 प्रस्तुत है। इस श्रृंखला के भाग-1 और भाग-2 में हमने इस्लाम के उदय, प्रारंभिक आक्रमणों और प्रश्न 1 से 36 तक के बहुविकल्पीय प्रश्नों पर चर्चा की थी।

Read More: इस्लाम धर्म का उदय और भारत पर मुस्लिम आक्रमण | इतिहास नोट्स TGT PGT NET UPSC के लिए|

इस भाग–3 में हम उससे आगे बढ़ते हुए, विशेष रूप से मुहम्मद गोरी के आक्रमणों, तराइन के युद्धों, चंदावर के युद्ध, तुर्क साम्राज्य की स्थापना और इस काल के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक ग्रंथों (जैसे चचनामा और तारीख-ए-हिन्द) से जुड़े महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 37 से 69 तक) व्याख्या सहित साझा कर रहे हैं, जो NET, TGT, PGT, SSC और UPSC जैसी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं। सही दृष्टिकोण और अभ्यास से तैयारी को आसान बनाया जा सकता है और आत्मविश्वास के साथ सफलता की ओर बढ़ा जा सकता है।

Read More: भारत पर मुस्लिम आक्रमण MCQs (भाग–2) | NET, TGT, PGT, SSC, UPSC Exams हेतु/ 

36* निम्नलिखित शासको के शासन काल को कालक्रम में व्यवस्थित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिये।
1 मुहम्मद बिन कासिम 2 महमूद गजनवी 3 तैमूर 4 चंगेज खां
(a) 1    4      2      3 (b) 1      2      4       3 (c)  2      3       4      1 (d)  4       1       2      3

स्पष्टीकरण: भारत पर सबसे पहले 712 ई में मुहम्मद बिन कासिम ने उसके बाद महमूद गजनवी (1000-1027 ई.), फिर मंगोल आक्रमणकारी चंगेज खान (13वीं शताब्दी), और अंत में 1398 ई.में तैमूरलंग का आक्रमण हुआ।
37* ‘मरुज-ल-जहाब‘ का लेखक कौन था?
(a) अल-मसूदी (b) अलबरूनी (c) अल-उत्बी (d) हब्न-हौकल

स्पष्टीकरण: भारत की तत्कालीन भौगोलिक और सामाजिक स्थिति की जानकारी हमें अरब यात्री अल-मसूदी द्वारा रचित मरुज-ल-जहाब (सोने की खानें) नामक ग्रंथ से मिलती है।
38* निम्नलिखित में से कौन सी ऐतिहासिक रचना भारत मे मुस्लिम शासन के प्रारम्भ को रेखांकित करती है?
(a) ताज-उल-मासिर (b) तारीख-ए-यामिनी (c) चचनामा (d) सियासतनामा

स्पष्टीकरण: अरबों द्वारा सिंध विजय और मुस्लिम शासन के प्रारंभ का सबसे प्रामाणिक ग्रन्थ चचनामा (जिसका फारसी अनुवाद अली कूफी ने किया) हैं। यह ग्रन्थ भारत में सबसे पहले सिंध विजय का विवरण देता है।
39* ’फताहनामा‘ ग्रंथ का सम्बंध है–
(a) मुहम्मद गोरी के भारतीय आक्रमण से (b) अरबो की सिंध विजय से (c) महमूद गजनवी के सोमनाथ पर आक्रमण से (d) बलबन की नीतियों से

स्पष्टीकरण: मुहम्मद बिन कासिम की सिंध विजय की का विवरण मुख्य रूप से  ‘फताहनामा (जिसे चचनामा भी कहा जाता है) से मिलाता हैं।

40* ‘चचनामा‘ किस प्रदेश के इतिहास का वर्णन करने वाला ग्रंथ है?
(a) कश्मीर (b) सिन्ध (c) पंजाब (d) गुजरात

स्पष्टीकरण: राजा दाहिर के पतन की पूरी कहानी और सिंध के इतिहास को जानने के लिए चचनामा ग्रंथ महत्वपूर्ण माना जाता हैं।

41* भारत पर प्रथम मुस्लिम अक्रमणकर्ता था—
(a) महमूद गजनवी (b) सुबुक्तगीन (c) मुहम्मद गोरी (d) मुहम्मद बिन कासिम

स्पष्टीकरण: भारत पर पहला सफल मुस्लिम आक्रमणकारियों में मुहम्मद बिन कासिम का नाम सबसे पहले आता है। परीक्षा का यह बहुत ही सामान्य और बार-बार पूछा जाने वाला सवाल है—
42* महमूद गजनवी के काल मे शाही-राज्य की राजधानी थी–
(a) पेशावर में (b) काबुल में (c) उद्भन्दपुर में (d) अटक में

स्पष्टीकरण: हिन्दूशाही राजाओं की राजधानी उद्भन्दपुर (या वैहिंद) हुआ करती थी।(जैसे जयपाल और आनंदपाल)
43* महमूद गजनवी के साथ युद्ध मे अपमानजनक पराजय के पश्चात आत्महत्या करने वाला पंजाब का हिन्दू राजा कौन था?
(a) जयपाल (b) त्रिलोचनपाल (c) भीम (d) आनंदपाल

स्पष्टीकरण: गजनवी से हारने के बाद राजा जयपाल अपमान अपमान न सह पाने के कारण जीवित नहीं रह पाए और अग्नि में प्रवेश कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
44* महमूद गजनवी ने सबसे पहले किसे हराया?
(a) त्रिलोचनपाल (b) आनंदपाल (c) जयपाल (d) इनमे से कोई नही

स्पष्टीकरण: महमूद गजनवी ने अपने प्रारम्भिक अभियानों में हिन्दूशाही राजा जयपाल को ही परास्त किया था।

45* जयपाल किस वंश का शासक था?
(a) राष्ट्रकूट (b) चौहान (c) शाही (d) हिन्दू-शाही

स्पष्टीकरण: जयपाल पंजाब और काबुल क्षेत्र के प्रसिद्ध हिन्दूशाही राजवंश के प्रतापी राजा थे।
46* किसने अजमेर के सरस्वती मंदिर नामक एक शिक्षा संस्था की स्थापना की थी?
(a)पृथ्वीराज (b) दुर्लभराज (c) वाकपतिराज (d) विग्रहराज

स्पष्टीकरण: चौहान राजा विग्रहराज चतुर्थ (विसलदेव) ने अजमेर में एक सुंदर संस्कृत पाठशाला बनवाई थी, जिसे बाद में कुतुबुद्दीन ऐबक ने तोड़कर ‘ढाई दिन का झोपड़ा’ मस्जिद में बदल दिया था।
47*  सुल्तान महमूद गजनवी ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया?
(a) 18 (b) 19 (c) 17 (d) 20

स्पष्टीकरण: हेनरी एलियटनमक प्रसिद्ध इतिहासकार के अनुसार महमूद गजनवी ने भारत पर लगातार 17 बार आक्रमण किए थे।

48* महान कवि फिरदौसी किसके दरबार की शोभा बढ़ता था?
(a) कुतुबुद्दीन ऐबक (b) मुहम्मद गोरी (c) इल्तुतमिश (d) सुल्तान महमूद गजनवी

स्पष्टीकरण: महान फारसी कवि फिरदौसी जिन्होंने ‘शाहनामा’ की रचना की थी। फिरदौसी महमूद गजनवी के ही राजदरबार के रत्न थे।
49* निम्नलिखित में से किसको ‘फ़ारसी का होमर’ कहा जाता है?
(a) अलबरूनी को (b) उत्बी को (c) फिरदौसी को (d) अमीर खुसरो को

स्पष्टीकरण: अपनी प्रसिद्ध महाकाव्य रचना ‘शाहनामा’ के कारण फिरदौसी को ‘पूर्व का होमर’ या ‘फारसी का होमर’ कहा जाता है।

50*  महमूद गजनवी का दरबारी इतिहासकार कौन था?
(a) फरिश्ता (b) उत्बी (c) हसन निजामी (d) फिरदौसी

स्पष्टीकरण: अल-उत्बी जिसने ‘किताब-ए-यामिनी’ (तारीख-ए-यामिनी) की रचना की थी। वे  महमूद गजनवी का आधिकारिक दरबारी इतिहासकार थे  

51*  महमूद गजनवी के आक्रमण का सही क्रम बताइए।
(a) मुल्तान, कन्नौज, मथुरा, थानेश्वर, कश्मीर (b) कश्मीर, मुल्तान, थानेश्वर, कन्नौज, मथुरा (c) कश्मीर, कन्नौज, मथुरा, मुल्तान, थानेश्वर (d) मुल्तानथानेश्वरकश्मीरमथुराकन्नौज

स्पष्टीकरण: महमूद गजनवी के भारत पर हुए अभियानों की रणनीति उत्तर-पश्चिम क्षेत्र से भारत के आंतरिक क्षेत्रो में प्रवेश करना था। उसके प्रमुख आक्रमणों का सही क्रम मुल्तान, थानेश्वर, कश्मीर, मथुरा और अंत में कन्नौज था।

52*निम्नलिखित में से किस चंदेल शासक ने महमूद गजनवी को संधि करने के लिए मजबूर कर दिया था?
(a) ननुक ने (b) धंगदेव ने (c) विद्याधर ने (d) जयपाल ने

स्पष्टीकरण: महमूद गजनवी की विशाल सेना को कड़ी टक्कर देने वाले अकेले ऐसे राजा विद्याधर चंदेल थे। इस कड़ी टक्कर के कारण ही अंततः गजनवी को उनके साथ संधि करनी पड़ी।
53* 1194 में चंदवार के युद्ध में मुहम्मद गोरी ने किस भारतीय शक्ति को पराजित किया?
(a) भीम द्वितीय (b) जयपाल (c) जयचंद (d) पृथ्वीराज चौहान

स्पष्टीकरण: चंदावर के युद्ध (1194 ईस्वी) में कन्नौज के गहरवाल राजा जयचंद को मुहम्मद गोरी ने  पराजित किया था।
54*  निम्नलिखित में से कौन मुहम्मद गोरी के विरुद्ध चंदावर के युद्ध मे मारा गया था?
(a) जयचन्द (b) जयपाल (c) अजयपाल (d) पृथ्वीराज चौहान

स्पष्टीकरण: चंदावर (इटावा-कानपुर के पास) के युद्ध में गोरी ने राजा जयचंद को पराजित किया और राजा जयचंद युद्ध क्षेत्र में ही मारे गए थे।
55*  झेलम नदी के तट पर महमूद गजनवी से पराजित होने वाला भारतीय राजा कौन था?
(a) विद्याधर (b) आनंदपाल (c) धर्मपाल (d) विग्रहपाल

स्पष्टीकरण: महमूद गजनवी ने हिन्दूशाही राजा आनंदपाल को झेलम नदी के पास ही परास्त किया था।

56* ‘तारीख-ए-हिन्द‘ किसके द्वारा रचित है?
(a) अमीर खुसरो (b) अलबरूनी (c)अमीर हसन (d) अबुल फजल

स्पष्टीकरण: अलबरूनी की इस प्रसिद्ध पुस्तक को ‘किताब-उल-हिन्द’ या ‘तारीख-ए-हिन्द’ दोनों नामों से जाना जाता है।

57* महमूद गजनवी के साथ आने वाले विद्वान का क्या नाम था?
(a) अलबरूनी (b) इब्नबतूता (c)आफिरदौसी (d) अलरजा

स्पष्टीकरण: जब महमूद गजनवी भारत आया, तो अपने साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी विद्वान अलबरूनी को भी लेकर आया था।
58* ‘तहक़ीक़-ए-हिन्द‘ के लेखक थे—
(a) सुलेमान (b)  अलमसुदी (c)अलबरूनी (d) अलइद्रिसी

स्पष्टीकरण: तहकीक-ए-हिन्द (भारत की खोज) अबू रेहान अलबरूनी की ही अमर कृति है।
59* निम्नलिखित में से ‘किताब-उल-हिन्द‘ का लेखक कौन है?
(a) मिन्हाज-उस-सिराज (b) फरिश्ता (c)उत्बी (d) अलबरूनी

स्पष्टीकरण: अगर इस प्रश्न को देखा जाय तो अलग-अलग परीक्षाओं में कई बार घुमाकर पूछा जाता है, उत्तर हमेशा अलबरूनी ही होता है।
60* महमूद गजनवी के भारत आक्रमण के समय आये विद्वान अलबरूनी ने किस महत्वपूर्ण ग्रंथ की रचना की?
(a) किताब- उल-हिन्द (b) किताब,-उल-रेहला (c) किताब-उल-इस्लाम (d) इनमे से कोई नही

स्पष्टीकरण:  महमूद गजनवी कालीन भारत का आँखों देखा हाल अलबरूनी की सबसे प्रसिद्ध पुस्तक ‘किताब-उल-हिन्द’ में मिलता है।

61* मुहम्मद गोरी द्वारा परास्त किया गया प्रथम भारतीय शासक कौन था?
(a) मूलराज द्वितीय (b) जयचन्द (c) परमालदेव (d) पृथ्वीराज चौहान

स्पष्टीकरण: 1178 ईस्वी में गोरी ने गुजरात पर आक्रमण किया था, तब वहाँ के चालुक्य शासक मूलराज द्वितीय (या भीम द्वितीय) ने अपनी माँ नायकी देवी के नेतृत्व में गोरी को बुरी तरह हराया था। यह गोरी की भारत में पहली हार थी।
62*  निम्नलिखित भारतीय राजाओ में से किसने सर्वप्रथम मुहम्मद गोरी को पराजित किया था?
(a) विद्याधर चंदेल (b) जयचन्द (c)भीम द्वितीय (d) पृथ्वीराज चौहान

स्पष्टीकरण: मुहम्मद गोरी को माउंट आबू के पास गुजरात के शासक भीम द्वितीय (मूलराज द्वितीय) ने परास्त किया था। यह भारत में गोरी की पहली हार थी।
63* निम्नलिखित में से किस राज्य पर मुहम्मद गोरी द्वारा सर्प्रथम आक्रमण किया गया
(a) अन्हिलवाड़ा (b) मुल्तान (c)पंजाब (d) सिन्ध

स्पष्टीकरण: गोरी ने 1175 ईस्वी में मुल्तान पर ही आक्रमण करके विजय हासिल की थी। गोरी का यह आक्रमण भारत पर किया गया प्रथम आक्रमण था।
64* तुर्क शासक मुहम्मद गोरी (शहाबुद्दीन गोरी) ने पृथ्वीराज चौहान को किस युद्ध में पराजित किया था?
(a) तराइन का प्रथम युद्ध (b) पानीपत का युद्ध (c) चंदावर का युद्ध (d) तराइन का द्वितीय युद्ध

स्पष्टीकरण: गोरी ने 1192 ईस्वी के तराइन के दूसरे युद्ध में पृथ्वीराज चौहान को परास्त किया था।
65* तराइन के द्वितीय युद्ध के बाद तुर्की शासन के अंतर्गत कौन सा क्षेत्र हस्तांतरित हो गया था?
(a) पशिमी राजस्थान (b) पूर्वी राजस्थान (c) दिल्ली (d)  (a) एवं (b) दोनो

स्पष्टीकरण: तराइन के द्वितीय युद्ध (1192 ई.) में पृथ्वीराज चौहान की हार भारतीय इतिहास में निर्णायक निर्णायक सिद्ध हुई। इस पराजय के परिणामस्वरूप न केवल पश्चिमी राजस्थान, बल्कि दिल्ली और उसके आस-पास का पूरा क्षेत्र  सीधे तुर्की नियंत्रण में आ गया, जिसने आगे चलकर दिल्ली सल्तनत की स्थापना का मार्ग प्रशस्त
66* मुहम्मद गोरी गजनी जाते हुए किसके द्वारा मारा गया?
(a) खोखरो द्वारा (b) मालिको द्वारा (c)  पृथ्वीराज चौहान द्वारा (d)  जयचन्द द्वारा

स्पष्टीकरण: सिंधु नदी के तट पर नमाज पढ़ते समय कुछ विद्रोही खोखर जातियों के लोगों ने गोरी की हत्या (1206 ईस्वी) कर दी थी।
67* किस मुस्लिम शासकों के सिक्कों पर लक्ष्मी की आकृति अंकित की गई थी?
(a) महमूद गजनवी (b) मुहम्मद बिन तुगलक (c)कुतुबुद्दीन ऐबक (d) मुहम्मद गोरी

स्पष्टीकरण: महमूद गजनवी के अलावा मुहम्मद गोरी ने भी अपने सिक्कों पर एक तरफ कलमा और दूसरी तरफ देवी लक्ष्मी की आकृति को अंकित करवाया था।
68* निम्नलिखित में से किसने सोने के सिक्के पर एक ओर देवी लक्ष्मी और दूसरी ओर देवी का नाम अंकित करवाया?
(a) मुइब्न-साम (b) मु0  तुगलक (c) फिरोज तुगलक (d) इल्तुतमिश

स्पष्टीकरण: मुहम्मद गोरी (मोहम्मद बिन साम) के सिक्कों पर ‘श्री महालक्ष्मै नमः’ जैसे संस्कृत मुद्रालेख मिलते हैं।

69* किसने एक ओर संस्कृत मुद्रालेख के साथ चाँदी के सिक्के निर्गत किए?
(a) शेरशाह (b) अकबर (c) महमूद गजनवी (d)  मुहम्मद-बिन-कासिम

स्पष्टीकरण: अपनी सीमा के भारतीय क्षेत्रों में महमूद गजनवी ने आर्थिक लेन-देन की सुविधा के लिए ऐसे सिक्के चलाए जिन पर एक तरफ अरबी और दूसरी तरफ संस्कृत में अनुवाद अंकित होता था।

भारतीय इतिहास का यह काल—विशेष रूप से महमूद गजनवी के आक्रमण, मुहम्मद गोरी के अभियान और तराइन के निर्णायक युद्ध—भारतीय राजनीति और संस्कृति के लिए एक भारी उलटफेर वाला दौर था। इन संघर्षों ने न केवल उत्तर भारत की प्राचीन राजनीतिक व्यवस्था को समाप्त किया, बल्कि यहाँ एक नए तुर्क-इस्लामी प्रशासनिक ढाँचे और दिल्ली सल्तनत की स्थापना का मार्ग भी प्रशस्त किया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए इन घटनाओं की तारीखों, शासकों की रणनीतियों और तत्कालीन ऐतिहासिक ग्रंथों की समझ होना बेहद आवश्यक है, क्योंकि परीक्षा में इनसे संबंधित प्रश्न घुमा-फिराकर बार-बार पूछे जाते हैं। निरंतर अभ्यास और प्रामाणिक स्रोतों का अध्ययन ही इस विषय में सफलता की कुंजी है।

  1. Satish Chandra. Medieval India: From The Sultanat to the Mughals (Part-1). New Delhi: National Council of Educational Research and Training (NCERT), 1999.
  2. R. S. Sharma. Ancient India. New Delhi: National Council of Educational Research and Training (NCERT), 1990.
  3. Mohammad Habib and Khaliq Ahmad Nizami, eds. A Comprehensive History of India: The Delhi Sultanat (A.D. 1206-1526). Vol. 5. New Delhi: People’s Publishing House, 1970.
  4. A. L. Srivastava. The Sultanate of Delhi (711-1526 A.D.). Agra: Shiva Lal Agarwala & Co., 1965.

 

Dr. Om Prakash Singh, Assistant Professor and Head of History Department at Constituent Government College Thakurdwara

Dr. Om Prakash Singh

Assistant Professor & Head, Department of History

Constituent Government College, Thakurdwara, Moradabad (U.P)

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top